
मौसम में अचानक बदलाव के बाद शुक्रवार की शाम झमाझम बारिश हुई। कई जगहों पर नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा था। इससे आवागमन में भी काफी परेशानी हुई। मानसून जिले में फिर से सक्रिय होगा।
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। (CG Monsoon Update) भारी वर्षा की संभावना जताई है। पिछले 48 घंटे में जिले में 53 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बना है। इसके अलावा निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग और झारखंड के ऊपर बना हुआ है।
CG Monsoon Update: एक मानसून ट्रफ भी बिकानेर से बंगाल तक बना है। जिले में 1 जून से अब तक 640 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 882.8 मिमी, बसना में 761.6, महासमुंद में 653.3, बागबाहरा में 581.5, सरायपाली में 540.8 और सबसे कम वर्षा 420.5 मिमी कोमाखान तहसील में दर्ज की गई।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। कुछ दिनों से द्रोणिका और चक्रवात का खतरा आसमान में मंडरा रहा है। मौसम के हालात देखते हुए IMD ने महासमुंद जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
छत्तीसगढ़ के कोरबा, जशपुर, कोरिया और मनेंद्रगढ़ जैसी जगह ऑरेंज अलर्ट के दायरे में हैं। इसके विपरित दुर्ग जिले के लिए फिलहाल हल्की बारिश की भी संभावना अभी नहीं बन रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर सामान्य स्थिति के करीब है। दूसरी ओर एक चक्रवाती परिसंचरण बंगाल की पूर्व तटीय खाड़ीके ऊपर समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर स्थित है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
Updated on:
24 Aug 2024 06:04 pm
Published on:
24 Aug 2024 06:04 pm
