
कोरबा. नाबालिग साली(Sister-In-Law) से छेडख़ानी के आरोप में जीजा की हत्या (Murder) करने वालेसाले और शव को बाड़ी में ठिकाने लगाने के आरोप में पुलिस ने एक ही परिवार के छ: लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपियों की तालाश लगभग एक महीने से चल रही थी। आरोपियों के कोरिया जिले में छिपने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंद करके कोरिया जिले से तीन लोगों को पकड़ लिया। इसमें राजकुमार, जमुना बाई और फूलमति शामिल है। वहीं राजकुमार के पिता सुखसिंह सहित दो अन्य नाबालिगों को पसान क्षेत्र से पकड़ा है।
Read More : कोयला लोड ट्रेलर कनबेरी के पास पेड़ से टकराया, हेल्पर का टूटा पैर, बाल-बाल बची चालक की जान
मृतक अनिल अपने ससुराल पसान के दर्री पारा में घर जमाई बनकर रहता था। नाबालिग साली(Sister-In-Law) से छेडख़ानी करता था। परिवार के लोगों ने कई बार अनिल को छेडख़ानी नहीं करने की बात कही थी। इसके बाद भी अनिल छेडख़ानी करने से बाज नहीं आ रहा था। २4 मार्च को अनिल ने साली(Sister-In-Law) से छेडख़ानी की।
यह देखकर अनिल कासाला आक्रोशित हो गया। उसने जीजा को समझाने का प्रयास किया, लेकिन घटना के समय अनिल शराब के नशे में था। वह राजकुमार से विवाद करने लगा। विवाद बढऩे पर राजकुमार ने अनिल के सिर पर हमला कर दिया। अनिल की मौत हो गयी।
Read More : एसीबी ने स्पेक्ट्रम वाशरी के लिए लीलागर नदी के प्रवाह को रोका, पढि़ए कंपनी के और भी कारनामें...
परिवार ने घटना की जानकारी छिपा दी। शव को मकान के पीछे बाड़ी में गड्ढा खोदकर दफना दिया। इसके एक महीने बाद परिवार ने शव को बाड़ी से निकालकर घर के पीछे जंगल में दफना दिया था। बारिश में शव के ऊपर के मिट्टी बह गई थी। तब मामले का खुलासा हुआ था। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही थी। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे।