कोरबा

Video- इस दुर्गोत्सव समिति में ये है खास, सभी पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता तक महिलाएं व युवतियां

- 21 वर्षों से मातृत्व शक्ति कर रही आदिशक्ति की आराधना

2 min read
Oct 15, 2018
इस दुर्गोत्सव समिति में ये है खास, सभी पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता तक महिलाएं व युवतियां

कोरबा. जिले की मातृत्व शक्ति समिति 21 वर्षों से मां आदिशक्ति की विधि-विधान से पूजा अर्चना करती आ रही है। समिति की ओर से देवी पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया है। खास बात यह है कि शहर के सीएसईबी कालोनी कोरबा पूर्व चार ब्लॉक में दुर्गा वंदनीय मातृ समिति में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता महिलाएं व युवतियां हैं। समिति द्वारा माता की सेवा 21 वर्षों से की जा रही है। नवरात्र में नौ दिनों तक मां जगदम्बा के स्वागत, मूर्ति में क्या खास होगा? पंडाल डेकोरेशन, भोग-भंडारे, सेवा, घर-घर जाकर चंदा एकत्रित करने से लेकर विसर्जन की सभी तैयारियां महिलाओं ने की है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इन नौ दिनों में विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना की जाती है।

ये भी पढ़ें

उइके बोले अजीत जोगी जैसे नेता को कांग्रेसी बर्दाशत नहीं कर सकी तो मुझे कैसे बढऩे देते, पढि़ए खबर उइके ने और क्या कहा…

आरती में भक्तों की भीड़
यहां मां दुर्गा की प्रतिमा कन्या रूप में सिंहासन पर विराजमान हंै। इनकी आठ भुजाएं हैं जिसमें से सात हाथों में अस्त्र-शस्त्र धारण की हैं और एक हाथ से माता भक्तों को आर्शीवाद दे रही हैं। समिति में कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी नेताम, अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, उपाध्यक्ष कांता भारद्वाज, मिथिलेश ठाकुर, रेखा गांगुली, गुलापी नायक, सुधा पांडे, गजेन्द्र राठौर, रेखा खरे, सचिव अर्चना ठाकुर सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

गरबा की धूम
शाम ढलते ही गरबा उत्सव की धूम शुरू हो जाती है। डीजे में माता की आराधना से जुड़ी गीतों की धुन पर महिलाएं व युवतियां गरबा करती हंै। समिति द्वारा गरबा में उत्कृष्ट पोशाक व नृत्य प्रस्तुत करने वाले को प्रतिदिन प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार दिया जाता है। गरबा नृत्य देर रात तक आयोजित होता है।

ये भी पढ़ें

Video Gallery : मां दुर्गा की आराधना के लिए की जा रही तैयारी, झालरों से कुछ इस तरह सजा है मां का द्वार, देखिए वीडियो…
Published on:
15 Oct 2018 08:49 pm
Also Read
View All