
कोरबा . जिला अस्पताल में शुक्रवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 106 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें डायबिटीज से पीडि़त 20 मरीजों का हेमोग्लोबिन टेस्ट किया गया। 15 मरीजों के रेक्टिनोपैथी की जांच की गई। जांच के दौरान डायबिटीज से प्रभावित 15 नए मरीज मिले हैं।
शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग ने नोवार्टिस के साथ मिलकर किया था। जांच निशुल्क किया गया। मरीजों से कोई शुल्क नहीं ली गई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 106 मरीजों की जांच गई। इसमें डायबिटिज से प्रभावित 15 नए मरीज मिले।
इस बीमारी से पीडि़त 15 मरीजों में हेमोग्लोबिन की जांच के लिए एचबी-1 सी टेस्ट निशुल्क किया गया। निजी लैब में इस टेस्ट की कीमत 400 से 500 रुपए तक है। शिविर मेें नौ मरीजों के स्पायरोमेंट्री जांच की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने नोवार्टिक के साथ इस बीमारियों की जांच के लिए एक समझौता किया है।
इसके पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट भी निशुल्क किया गया है। इस अभियान के तहत आगामी तीन माह तक शिविर निरंतर प्रत्येक माह के द्वितीय सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा एवं प्रत्येक माह के चतुर्थ गुरुवार को जिला अस्पताल कोरबा में अस्थमा एवं ब्रोंकाइटिस के मरीजों के नि:शुल्क उपचार के लिए कैंप लगाया जाएगा शिविर में डॉ. आरके अग्रवाल, डॉ. मनदार, और डॉ. अविनाश शामिल हुए।
डायबिटीज के 10 हजार मरीज
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में डायबिटीज से प्रभावित मरीजों की संख्या 10 हजार से अधिक है। यह बीमारी तेज से फैल रही है। इसके कई कारण है। आनुवंशिकी के अलावा मानसिक दबाव भी डायबिटिज के कारण हैं।
----------------
राखड़ बांध को बांधने की कोशिश जारी
कोरबा. एचटीपीपी के लोतलोता स्थित राखड़ बांध को बांधने की कोशिश जारी है। बांध से 20 हजार क्यूसेक से अधिक राख बहकर आसपास फैल गया है। घटना का कारण बांध की रेंजिग में मिट्टी कम और राखड़ का दबाव अधिक होना बताया जा रहा है।
विद्युत उत्पादन कंपनी के लोतलोता स्थित राखड़ बांध में रेजिंग का काम चल रहा था। इस बीच डैम का तटबंध एकाएक टूट गया। इससे राखड़ युक्त पानी आसपास के क्षेत्रों में फैल गया है। राखड़ का प्रभाव लोतलोता के आसपास स्थित तीन गांवों पर पड़ा है। इसमें सलिहाभाठा, पुरैना और लोतलोता शामिल है। इसमें सुधार के लिए पर्यावरण संरक्षण मंडल ने बिजली कंपनी को नोटिस दिया है। बांध फुटने का कारण भी पूछा है।