कोरबा

CG Public Opinion : सड़क चौड़ीकरण की सुस्त चाल से लोग परेशान, दोपहिया वाहन से इस मार्ग पर चलना खतरे से खाली नहीं

उरगा से हाटी मार्ग पर निर्माण कार्य हो रहा है। निर्माण की गति काफी धीमी गति से चल रही है। सड़क पर तीन महीनों से मुरूम डाल कर छोड़ दिया है।

2 min read
Sep 28, 2018
CG Public Opinion : सड़क चौड़ीकरण की सुस्त चाल से लोग परेशान, दोपहिया वाहन से इस मार्ग पर चलना खतरे से खाली नहीं

कोरबा. सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग धूल से सराबोर हो रहे हैं। श्वास संबंधी गंभीर बीमारी की चपेट में आने की संभावना बनी हुई है। उरगा से हाटी मार्ग पर निर्माण कार्य हो रहा है। निर्माण की गति काफी धीमी गति से चल रही है। सड़क पर तीन महीनों से मुरूम डाल कर छोड़ दिया है।

जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर भारी वाहनों दबाव बना रहता है। तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण सड़क पर धुल के गुबार उड़ते हैं। धूल से लोग सराबोर हो जाते हैं। इस मार्ग पर चार पहिया, दोपहिया, सायकिल व पैदल राहगीरों को आवगामन में काफी मुश्किलें हो रही है। सड़क किनारे निवासियों के घरों में धूल का जमाव रहता है।

ये भी पढ़ें

विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, जानें कितने लाख मतदाता सूची में हैं शामिल

बार-बार की सफाई लोगों के लिए समस्या बन गई है। मार्ग में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। लोगों को श्वास व आंखों से संबंधित गंभीर बीमारी होने की आशंका बनी हुई है। ठेले व गुमटी लगाकर होटल संचालने करने वालों को काफी नुकसान हो रहा है। धूल के कारण सामन खराब हो जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौके के निरीक्षण करने नहीं नहीं पहुंच रहे है। जिससे ठेकेदार के द्वारा लापरवाहीपूर्वक धीमी गति से कार्य किया जा रहा है।

मार्ग में पसरा रहता है अंधेरा
इस क्षेत्र के ग्रामीण रोजी-मजदूरी एवं आवश्यक कार्य के लिए रोजाना शहर की ओर जाते हैं। शाम को वापस गांव में में लौटने के समय उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। मार्ग में अंधेरा पसरा रहता है। जिससे दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है। इस मार्ग से भैंसमा, नोनबिर्रा, बेहरचुंआ, करतला, रामपुर, सहित अन्य गांव के ग्रामीण आवागमन करते हैं।

ये भी पढ़ें

#मेमू का इंजन हुआ फेल, दो घंटे लेट से छूटी तो यात्रियों का फूटा गुस्सा
Published on:
28 Sept 2018 11:01 am
Also Read
View All