कोरबा

ये किसान करने लगा गांजे की खेती, पता चला तो नज़ारा देख उड़े पुलिस के होश

पसान थाना क्षेत्र के अड़सरा गांव के रहने वाले रघुवीर सिंह खुसरो अपने घर के पास के खेत में गांजे की खेती कर रहा था। पुलिस को इसकी शिकायत मिली तो वह मौके पर जांच करने पहुंची और वहां से गांजे के पौधों को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2019, 9:39 PM IST
ये किसान करने लगा गांजे की खेती, पता चला तो नज़ारा देख उड़े पुलिस के होश
ये किसान करने लगा गांजे की खेती, पता चला तो नज़ारा देख उड़े पुलिस के होश

कोरबा. पुलिस ने जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र में एक ऐसे किसान को गिरफ्तार किया है जिसने अपने खेत में गांजे की खेती शुरू कर दी थी। पुलिस को इसकी सुचना मिली तो वह मौके पर पहुंची तो उसके होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार पसान थाना क्षेत्र के अड़सरा गांव के रहने वाले रघुवीर सिंह खुसरो अपने घर के पास के खेत में गांजे की खेती कर रहा था। पुलिस को इसकी शिकायत मिली तो वह मौके पर जांच करने पहुंची और वहां से गांजे के पौधों को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सजातीय शादी की सजा: 11 हजार जुर्माना और बकरा-भात का भोज करने के बाद भी किया हुक्का-पानी बंद

किसान ने वहां 10 से 15 फीट लंबाई वाले 65 गांजे के पौधे उगाये थे। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और उसे नष्ट करने की कार्यवाही कर रही है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया। जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

Updated on:
23 Oct 2019, 9:39 PM IST
Published on: