कोरबा

भर्ती प्रक्रिया निरस्त, शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा के बाद सिपाही बनने का सपना देख रहे युवकों को जोर का झटका

Police Department: पुलिस विभाग में दो हजार 259 पदों के लिए चालू की गई भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर कर दी गई है। सरकार के इस निर्णय से उन उम्मीदवारों को जोर का झटका लगा है, जिन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के बाद लिखित परीक्षा दी थी और परिणाम आने का इंतजार कर रहे थे।

less than 1 minute read
Sep 28, 2019
भर्ती प्रक्रिया निरस्त, शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा के बाद सिपाही बनने का सपना देख रहे युवकों को जोर का झटका

कोरबा. दिसंबर 2017 में प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में रिक्त पड़े सिपाही पद के लिए दो हजार 259 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चालू की थी। अलग-अलग जिलों में रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे थे। शारीरिक दक्षता परीक्षा रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव सहित अन्य शहरों में आयोजित की गइ थी।
दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा भी पुलिस मुख्यालय द्वारा अलग-अलग शहरों में ली गई थी। इसके पहले कि भाजपा सरकार परिणामों की घोषणा करती। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई।

प्रदेश की कांग्र्रेस सरकार ने भी परिणाम जारी करने में रुचि नहीं दिखाई। भर्ती प्रक्रिया को लेकर विधि विभाग से कानूनी राय मांगी। विधि विभाग ने वर्ष 2007 में भर्ती के लिए बनाई एक प्रक्रिया का हवाला देकर भर्ती को वैद्य नहीं माना। इसी को आधार बनाकर पुलिस मुख्यालय ने आरक्षक संवर्ग के लिए चालू की गई भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। सरकार के निर्णय से सिपाही बनने का सपना देख रहे युवकों को झटका लगा है।
Read More: Chhattisgarh News

Published on:
28 Sept 2019 07:12 pm
Also Read
View All