कोरबा

Breaking : गाड़ी से सड़क पर गिरी शराब की पेटियां, बटोरने में जुटी भीड़, पॉवर हाउस रोड हुआ जाम

- शारदा विहार क्रासिंग पर हुई घटना
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2018, 10:02 PM IST
Breaking : गाड़ी से सड़क पर गिरी शराब की पेटियां, बटोरने में जुटी भीड़, पॉवर हाउस रोड हुआ जाम

कोरबा . शारदा बिहार रेलवे क्रासिंग पर शराब की बोतल बटोरने के लिए भीड़ टूट पड़ी। शराबी हाथों में मदिरा की बोतलें लेकर भागने लगे। क्रासिंग पर अफरा तफरी मच गई। यह स्थिति तब तक बनी रही, जब तक की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे लगभग 45 मिनट तक पॉवर हाउस रोड जाम हो गया। घटना शुक्रवार शाम लगभग 7.15 बजे हुई। देशी शराब की पेटियां लेकर एक पिकअप शारदा विहार क्रासिंग को पार करने की कोशिश कर रही थी। चालक पॉवर हाउस रोड की तरफ से पिकअप को लेकर शारदा विहार की ओर जा रहा था।

क्रासिंग पर पिकअप के सामने चल रहे बाइक चालक ने ब्रेक लगा दी। पिकअप चालक ने भी ब्रेक लगा दिया। पिकअप चढ़ाई नहीं चढ़ सकी। पीछे की ओर लुढ़कने लगी। इस बीच गाड़ी से आठ 10 पेटी शराब सड़क पर गिर गयी। शराब की बोतलें इधर-उधर सड़क पर फैल गई। लोगों की बोतलों पर की नजर पड़ी तो वे अपनी गाडिय़ां सड़क पर खड़़ी कर बोतलें उठाने लगे। इससे पॉवर हाउस मार्ग जाम होने लगा। लोग जाम में फंस गए।

Published on: