कोरबा

CG Election 2018 : विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, इन बिंदुओं पर जुटा रही जानकारी

- पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि बूथ पर किस प्रवृत्ति के मतदाता हैं

2 min read
Aug 24, 2018
CG Election 2018 : विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, इन बिंदुओं पर जुटा रही जानकारी

कोरबा. साल के अंत तक होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारी पुलिस ने भी चालू कर दी है। सभी १०७४ पोलिंग बूथ की जांच पुलिस कर रही है। इसमें बूथ की स्थिति, पहुंचने के साधन, सम्पर्क सुविधा और बिजली की उपलब्धता आदि की जांच की जा रही है।

पुलिस ने यह कार्य चुनाव आयोग के निर्देश पर चालू किया है। थानेदारों से अपने अपने थाना क्षेत्र में स्थित पोलिंग बूथ की जांच के लिए कहा गया है। पुलिस आधा दर्जन बिन्दुओं पर बूथ की जानकारी जुटा रही है। इसमें बूथ तक चारपहिया गाडिय़ों की पहुंच है या नहीं। मोबाइल नेटवर्क की सुविधा और बिजली की पहुंच आदि की जांच की गई जा रही है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि बूथ पर किस प्रवृत्ति के मतदाता हैं।

ये भी पढ़ें

इस अस्पताल में दवाओं के रिकार्ड कम्प्यूटराइज्ड नहीं होने से एक्सपायरी डेट की तुरंत नहीं मिल पाती जानकारी

विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है या नहीं। थानेदारों से बूथ का निरीक्षण कर प्रतिवेदन वरिष्ट अधिकारी को भेजने के लिए कहा गया है। यहां से प्रतिवेदन चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। जांच का मकसद बूथ के स्थिति की प्रारंभिक स्तर पर जानकारी जुटाना है।

सभी ब्लॉक में 1074 बूथ
चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर एक हजार ७४ बूथ बनाए हैं। ये बूथ कोरबा, पाली, कटघोरा, पोड़ी उपरोड़ा और करतला ब्लॉक में स्थित है। जरूरत पडऩे पर आयोग और मतदान केन्द्र भी बना सकता है।

मतदाता में सूची में नाम जोडऩे की प्रक्रिया जारी
१८ वर्ष की उम्र करने वाला व्यक्ति लोकतंत्र में मताधिकार का उपयोग करे, इसके लिए मतदाता सूची में नाम जोडऩे कार्य चल रहा है। जिनके नाम सूची में दर्ज नहीं है, वे अपने क्षेत्र के बूथ लेबल ऑफिसर से सम्पर्क कर सकते हैं। नाम जोडऩ के लिए अर्जी दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें

फेसबुक पर किशोरी की युवक से हो गई दोस्ती, फिर जो हुआ जानकर आप हो जाएंगे हैरान, पढि़ए खबर…

Published on:
24 Aug 2018 08:14 pm
Also Read
View All