कोरबा

दुष्कर्म की शिकार छह साल की बच्ची की स्वास्थ्य में सुधार, ईलाज जारी, आरोपी ने गुनाह किया स्वीकार

- घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश

less than 1 minute read
Apr 30, 2019
दुष्कर्म की शिकार छह साल की बच्ची की स्वास्थ्य में सुधार, ईलाज जारी, आरोपी ने गुनाह किया स्वीकार

कोरबा. दुष्कर्म की शिकार छह साल की बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है। रायपुर में बच्ची की इलाज जारी है।
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी जसबिन्दर सिंह उम्र २२ साल को गिरफ्तार कर लिया है। उससे मंगलवार को कुसमुंडा थाने में पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई। घटना को लेकर सबूत एकत्र किया। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

दुष्कर्म की यह घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। कुसमुंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले जसबिन्दर ने पड़ोस में रहने वाली एक छह साल की बच्ची को ५० रुपए देकर गुटखा लेने के लिए दुकान भेजा। बच्ची गुटखा लेकर लौटी तो उसे जसबिन्दर अपने घर बुलाया। मुंह दबाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची घर लौटी।

परिवार को घटना की जानकारी हुई। पुलिस को अवगत कराया गया। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन उसकी हालत बिगडऩे लगी। डॉक्टर ने बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद सोमवार की रात लगभग ११.३० बजे रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर लिया। पुलिस ने डॉक्टर से बातचीत के आधार पर बताया है कि बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है। पीडि़त बच्ची मजदूर परिवार से ताल्लुक रखती है।
आदतन नशेड़ी है आरोपी
बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार जसबिन्दर आदतन नशेड़ी है। क्षेत्र में कुली कबाड़ी का काम करता है।

Published on:
30 Apr 2019 08:46 pm
Also Read
View All