कोरबा

वर्कशॉप के कर्मचारियों ने वर्क-टू-रूल आंदोलन किया चालू, इस आंदोलन के तहत ये कर रहे कर्मचारी, पढि़ए खबर…

13 से कर्मचारी वर्कशॉप के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे

less than 1 minute read
Oct 09, 2018
वर्कशॉप के कर्मचारियों ने वर्क-टू-रूल आंदोलन किया चालू, इस आंदोलन के तहत ये कर रहे कर्मचारी, पढि़ए खबर...
वर्कशॉप के कर्मचारियों ने वर्क-टू-रूल आंदोलन किया चालू, इस आंदोलन के तहत ये कर रहे कर्मचारी, पढि़ए खबर...

कोरबा. रविवारीय ड्यूटी और ओवर टाइम बंद करने के खिलाफ वर्कशॉप के कर्मचारियों ने वर्क-ट-ू रूल आंदोलन चालू किया है इसमें नियम के अनुसार कार्य किए जा रहे हैं। सेंट्रल वर्कशॉप में करीब ४०० कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी ने रविवार को वर्कशॉप में काम बंद रखने का निर्णय लिया है। कंपनी के निर्णय से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। प्रतिमाह एक कर्मचारी को १० से १५ हजार रुपए का नुकसान हो रहा है। इससे श्रमिक नाराज हैं।

इसके विरोध में सात अक्टूबर से वर्क-टू-रूल आंदोलन जारी है। इसके तहत उन कार्यों को नहीं किया जा रहा है, जिस मशीन के जानकार वर्कशॉप में नहीं है। हिन्द मजदूर संघ वर्कशॉप इकाई के सचिव अजय सिंह ने बताया कि यह आंदोलन १२ अक्टूबर तक चलेगा। १३ से कर्मचारी वर्कशॉप के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। कर्मचारियों के इस आंदोलन मेें सभी यूनियन एक साथ हैं। श्रमिक नेताओं का कहना है कि वर्कशॉप फायदे में है। पिछले साल सितंबर की तुलना में इस साल उत्पादकता में २८ फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके बाद भी कर्मचारियों का संडे और ओटी बंद कर दिया गया है।

Published on:
09 Oct 2018 10:43 am