कोरबा

सांसद के गांव के निवासियों को समय पर नहीं मिल रहा राशन, पहुंचे जनदर्शन में

दो साल से जून महीने का नहीं मिला राशन

2 min read
Jul 09, 2018
दो साल से जून महीने का नहीं मिला राशन

कोरबा. सहिलाभांठा के ग्रामीण महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सोसायटी से जून महिने का चावल नहीं मिलने की शिकायत की है। यह सांसद डॉ बंशीलाल महतो का पैतृक ग्राम भी है। गरीब परिवारों को भूखे रहने तक की नौबत आ गई है। इसी तरह विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने सभी लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण का आश्वासन दिया है।


सरकार द्वारा संचालित गरीब परिवारों के लिए महत्वकांक्षी योजना अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को उचित मूल्य की दर पर खाद्य सामग्री वितरण किया जाता है। लेकिन ग्राम पंचायत की शासकीय उचित मूल्य की दुकान से सलिहाभांठा के गरीब परिवार को जून महीने का राशन नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें

जब बीमार गाय की पेट का किया गया ऑपरेशन, जो निकला बाहर देखकर आप भी रह जाएंगे दंग


एक जानकारी यह भी मिली है कि उचित मूल्य की दुकान को विभाग ने आबंटन ही प्राप्त नहीं हुआ है। अब जुलाई का महीना प्रारंभ हो चुका है। राशन नहीं मिलने से ग्रामीणों को दिन में एक समय भूखा रहने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीण पूरे दिन मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

अब निजी दुकान से महंगे दाम पर राशन खरीदने को मजबूर हो गए हैं। जिससे परिवार के भोजन की आपूर्ति तक नहीं हो पा रही है। दिन का एक समय का ही भोजन पूर्ति कर पातेे हैं। वहीं दूसरे समय भूखा रहने उनकी मजबूरी बन गई है। यह पहली बार नहीं। जून 2017 का भी राशन आज तक नहीं मिला है।

इस समस्या से अवगत कराने पे्रेम बाई, पुनी बाई, शुक्रवारा बाई, पवित्री बाई, चन्द्रर बाई, फिरत बाई एवं ग्राम पंचायत सहिलाभांठा की महिलाएं राशन कार्ड लेकर कलेक्टर जनदर्शन पहुंची थीं। ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर जून व जुलाई महीने का राशन एक साथ वितरण करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें

ठग ने कहा मंत्री का हूं करीबी दिलवा दूंगा बड़ा टेंडर और इस तरह ठग लिए 10 लाख रूपए
Published on:
09 Jul 2018 09:24 pm
Also Read
View All