कोरबा

साय सरकार का बुलडोजर एक्शन, BJP नेता पर जानलेवा हमले के आरोपी के अवैध मकान पर की कार्रवाई

Sai Govt Bulldozer Action: बीजेपी नेता पर जनलेवा हमले के आरोपी रज्जाक अली के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। टीम ने आज सुबह अवैध मकान पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया है।
less than 1 minute read
Jun 28, 2026
Sai government bulldozer action
रज्जाक अली के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Bulldozer Action: छत्तीसगढ़ की साय सरकार एक बार फिर एक्शन मूड में है। बीजेपी नेता पर जानलेवा हमले के आरोपी रज्जाक अली के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की है। जिला प्रशासन की टीम आज सुबह उसके अवैध मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। बता दें कि प्रशासन की टीम दल बल के साथ सीतामड़ी स्थित रज्जाक अली के अवैध मकान पर पहुंची और बुलडोजर कार्रवाई की।

Sai Govt Bulldozer Action: हमले में बाल-बाल बची थी बीजेपी नेता की जान

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रज्जाक अली पर भाजपा नेता पर रॉड से हमला कर उनके दोनों पैर तोड़ने का आरोप है। घटना के बाद से मामले को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही। आरोपी रज्जाक अली करतला जनपद पंचायत का उपाध्यक्ष भी रह चुका है। रज्जाक अली का नाम पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक गतिविधियों से जुड़ता रहा है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। प्रशासन द्वारा उसे पहले जिलाबदर भी किया जा चुका है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जांच में सीतामड़ी स्थित मकान को अवैध पाया गया, जिसके बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और संबंधित कानूनी कार्रवाई जारी है। प्रशासन की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था और अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। इधर शहर में हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। वहीं घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Updated on:
28 Jun 2026 01:30 pm
Published on:
28 Jun 2026 01:03 pm