कोरबा

आखिर क्यों कोरबा-चांपा मार्ग पर पांच एसी सिटी बसों का फेरा करना पड़ा रद्द, पढि़ए खबर…

Shabby Road : कोरबा से चांपा के बीच पांच नॉन एसी और पांच एसी सिटी बसों का होता ह संचालन
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2019, 11:21 AM IST
आखिर क्यों कोरबा-चांपा मार्ग पर पांच एसी सिटी बसों का फेरा करना पड़ा रद्द, पढि़ए खबर...
आखिर क्यों कोरबा-चांपा मार्ग पर पांच एसी सिटी बसों का फेरा करना पड़ा रद्द, पढि़ए खबर...

कोरबा. कोरबा-चांपा मार्ग में अब तक बाइक और कार फंस रही थी। गड्ढों के आकार अब इतने बड़े हो गए हैंं कि शनिवार को एक सिटी बस भी फंस गई। बस के सामने का हिस्सा गड्ढे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। शनिवार को पांच एसी सिटी बसों का चार-चार फेरा रद्द करना पड़ गया। यात्री भी घंटों फंसे रहे।

कोरबा से चांपा के बीच पांच नॉनएसी और पांच एसी सिटी बसों का संचालन होता है। सड़क ही हालत पिछले कई महीनों से बेहद खराब है। स्थिति यह है कि छोटे वाहन बाइक और कार गुजर नहीं सकते। सिर्फ ट्रकें व बसें ही इस मार्ग (Shabby road) पर चल रहीं थी।

शनिवार की सुबह एसी सिटी बस सीजी 12 एक्स- 0296 कोरबा से चांपा के लिए रवाना हुई थी। बस सरगबुंदिया के समीप पहुंची ही थी कि एक गड्ढे (Shabby road) का अंदाजा ड्रायवर को नहीं लग सका। बस सीधे गड्ढे में जा घुसी। एसी सिटी बसों का चैंबर नीचे हैं। लो फ्लोर होने की वजह से बस का आगे का हिस्सा गड्ढे से जोरदार टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। बस को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

खराब सड़क की स्थिति को देखते हुए सभी एसी सिटी बसों का फेरा रद्द करना पड़ गया। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है ऐेसे में बसें कब तक चलेगी यह अब तक स्पष्ट नहीं है।
ड्रायवर और खलासी ने गड्ढों में पत्थर डाला उसके बाद एसी सिटी बस वहां से निकल सकी। कीचड़ से लथपथ सड़क की वजह से दिनभर वाहनों का जाम लगता रहा। शुक्रवार की रात को भी एक ट्रेलर इसी गड्ढे में फंस गई थी। इस वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

-एसी सिटी बसें शनिवार को सरगबुंदिया के समीप फंस गई थी। काफी मशक्कत के बाद बस बाहर निकाली जा सकी। सड़क इतनी खराब (Shabby Road) है कि बस आगे नहीं जा सकती थी इसलिए पांचों एसी सिटी बसों का फेरा रद्द करना पड़ा है। स्थिति से सोसाइटी को अवगत करा दिया गया है- दिनेश शेट्टी, आपॅरेटर, सिटी बस।

Published on: