- तंत्र मंत्र हो सकता है हत्या कारण - फारेंसिक एक्सपर्ट ने जुटाए सबूत - यह लोमहर्षक घटना विकासखंड पाली गांव रामाकछार रीवा दहपारा की
कोरबा. दरिंदे बेटे ने टांगी से मां का गला काटकर हत्या कर दी, जिश्म से निकले खून को पी गया। इसके बाद भी दरिन्दगी कम नहीं हुई। उसने शव को टुकड़ों में काटकर घर में जला दिया। हत्या को तंत्र-मंत्र की साधना से जोड़कर देखा जा रहा है। यह लोमहर्षक घटना विकासखंड पाली गांव रामाकछार रीवा दहपारा की है। यहां रहने वाली समारिन यादव गुरुवार की रात करीब आठ बजे गांव के कोटवार के साथ चैतमा चौकी पहुंची।
महिला ने पुलिस को जो कहा उसे सुनकर स्टॉफ भी भौचक हो गए। उसने बताया कि गांव में रहने वाले दिलीप यादव उम्र (२५) ने ३१ दिसंबर की सुबह करीब १०.३० बजे अपनी मां सुमरिया यादव (५०) के सिर पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला किया। सुमरिया जमीन पर गिर पड़ी। सिर से खून निकलने लगा। जमीन पर फैली मां की खून को दिलीप पी रहा था। इसके थोड़ी देर बाद सुमरिया की शव को दिलीप टांगी से कई टुकड़े कर दिया। पूरे शरीर को कई हिस्सों में काट डाला और घर की परछी में मां की चिता सजा दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने दिलीप के खिलाफ आईपीसी की धारा ३०२ (हत्या), २०१ (सबूत नष्ट करने) के तहत केस दर्ज किया है।
Read More : पिकप पलटने से छात्र-छात्राओं के घायल होने का मामला : सबसे बड़ा सवाल जिम्मेदार कौन, कलेक्टर ने ये कहा...
डरी महिला ने दामाद को बताया, तीसरे दिन पुलिस को मिली सूचना
घटना को देखकर समारिन बाई डर गई थी। उसने घर पहुंचकर गांव के एक व्यक्ति को घटना की जानकारी दी थी। अगले दिन एक जनवरी समारिन बाई अपने दामाद को जानकारी दी। दो जनवरी को गांव के पंचों को बताया गया था। तीन को मामले की जानकारी पुलिस को मिली।