- बातचीत आगे बढ़ी तो एंजल नाम के व्यक्ति ने छात्रा से एक अश्लील तस्वीर भेजने के लिए कहा।
कोरबा. सोशल साइट फेसबुक पर दोस्ती कर एक किशोरी ने आफत मोल ले ली। किशोरी की तस्वीर से छेड़छाड़ कर एक किशोर ब्लैकमेलिंग करने लगा। परेशान किशोरी ने घटना की जानकारी परिवार को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
घटना पाली थाना क्षेत्र की है। कक्षा नौवीं में पढऩे वाली १६ साल की छात्रा ने सोशल साइट फेसबुक पर फरवरी २०१८ में अकाउंट बनाया था। इसके कुछ दिन बाद किशोरी की दोस्ती फेसबुक पर एंजल पीहू नाम के एक युवक से हो गई। दोनों एक दूसरे से मैसेंजर के जरिए चेटिंग करने लगे। बातचीत आगे बढ़ी तो एंजल नाम के व्यक्ति ने छात्रा से एक अश्लील तस्वीर भेजने के लिए कहा। छात्रा एंजल के भरोसे मेें आ गई। उसने अपने मोबाइल फोन से खुद की एक अश्लील फोटो खींचकर एंजल को पोस्ट कर दिया। इसके बाद एंजल नाम के यूजर ने छात्र की अश्लील तस्वीर को कटघोरा में रहने वाले एक नाबालिग किशोर को भेज दिया।
छात्रा ब्लैकमेलिंग का शिकार होने लगी। कटघोरा के किशोर ने लड़की से सम्पर्क किया। उसे ब्लैकमेलिंग करने लगा। किशोरी ने पहले तो किशोर की बातों को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन बाद में किशोर संबंध बनाने के लिए किशोरी पर दबाव डालने लगा। परेशान किशोरी ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। परिजनों की शिकायत पर पाली थाना में आरोपी के खिलाफ किशोरी को ब्लैकमेल करने का केस दर्ज किया है।
इस मामले की जांच के लिए पुलिस साइबर सेल की मदद ले रही है। पुलिस का कहना है कि किशोरी से फेसबुक पर एंजल नाम से दोस्ती करने वाला कौन था? यह स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन एंजल के फेसबुक अकाउंट पर एक लड़की की तस्वीर लगी है। ऐसे में पुलिस का आशंका है कि कटघोरा का रहने वाला नाबालिग किशोर ही एंजल बनकर किशोरी से दोस्ती किया होगा। इसकी जांच चल रही है।
पकड़ में नहीं आए दुष्कर्म के आरोपी
इधर, कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस की पकड़ में अभी तक नहीं आए हैं। इसमे पंप हाउस निवासी जुनेद खान और १५ ब्लॉक में रहने वाला साहिल जांगड़े शामिल है। दोनों की तलाश पुलिस कर रही है। मामले में पुलिस पहले ही दो सगी बहनों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पीडि़त लड़की ने पुलिस को बताया है कि दोनों सगी ने उसकी अस्मत युवकों संग मिलकर लुटवा दी।