कोरबा

गैस कटर लेकर सहकारी बैंक पहुंचे चोर, जब काटने लगे लॉकर तो चिंगारी से अंदर रखे 18 लाख के नोट जलकर हो गए स्वाहा

एसपी भी मौके पर पहुंचे,पुलिस टीम कर रही है जांच

2 min read
Apr 11, 2018
एसपी भी मौके पर पहुंचे,पुलिस टीम कर रही है जांच
एसपी भी मौके पर पहुंचे,पुलिस टीम कर रही है जांच

कोरबा/हरदी बाजार. मेनरोड स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में चोरों ने चोरी के इरादे से पहुंचे। उन्होंने गैस कटर के द्वारा अंदर घुस कर रकम की तलाश ली और उन्हें एक लॉकर नजर आया, जहां बैंक में लेन-देन की रकम रखी जाती है।

चोरों ने पैसे से भरा लाकर को पहले खोलने का प्रयास किया लेकिन जब नहीं खुला तो वे कटर के माध्यम से खोलने में जुट गए और वे खोल भी लिया लेकिन लॉकर काटते समय गैस कटर की चिंगारी से आग लग गयी और लाकर में रखे पैसा 18 लाख 77 हजार 8 सौ 18 रुपये जल कर खाक हो गए। इसके साथ ही बैंक से जुड़े दस्तावेज भी जल कर गए।

बुधवार को सुबह बैंक का ताला खोलने के लिए जब चपरासी बोधराम चंद्राकर पहुंचा तो उसने मौके पर सब अस्त-व्यस्त पाया। उसने चोरी की घटना की जानकारी बैंक मैनेजर सत्यप्रकाश कुर्रे को दी। इसके बाद तो पूरे क्षेत्र में बैंक में चोरी की घटना की खबर फैलती ही भीड़ बैंक पहुंचने लगी। बैंक प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना हरदी बाजार पुलिस को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसी कोरबा मयंक श्रीवास्तव भी दल-बल के साथ मौके पर पहुचें।

सीएसपी दर्री पुष्पेंद्र बघेल,चौकी प्रभारी शरद चन्द्रा, टी आई अम्रोश कुजुर और सी आई टी टीम व डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची। पुलिस पूरी गंभीरता से छानबीन कर रही है।

जानकारी मिली है कि कटर की आग से लॉकर की रखी रकम व दस्तावेज जल कर राख हो गए हैं, आग से दो सौ रुपए नोटों की एक गड्डी बच गयी। छानबीन में पता चला है कि चोरों ने पहले मेन बिजली कनेक्शन को काटा फिर बैंक की पीछे साइड से गैस कटर से चैनल गेट की ताला को काटा फिर लॉकर पहुंचे।

इसके बाद पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस जांच के दायरे में बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को भी ध्यान में रख रही है कि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक तो नहीं थी।

Published on:
11 Apr 2018 05:39 pm