कोरबा

इंश्यूरेंस कंपनी के दफ्तर में चोरी, 45 हजार रुपए पार

सोमवार को भृत्य इंश्यूरेंस कंपनी(Insurance company) के दफ्तर पहुंचा तो चोरी का पता चला। उसने घटना के अधिकारी को अवगत कराया। मामले की जानकारी रामपुर पुलिस(Rampur police) को दी गई। कर्मचारियों का कहना है कि दफ्तर में ताला लगा हुआ था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jun 2019, 9:11 PM IST
सोमवार को भृत्य इंश्यूरेंस कंपनी(Insurance company) के दफ्तर पहुंचा तो चोरी का पता चला। उसने घटना के अधिकारी को अवगत कराया। मामले की जानकारी रामपुर पुलिस(Rampur police) को दी गई। कर्मचारियों का कहना है कि दफ्तर में ताला लगा हुआ था।
इंश्यूरेंस कंपनी के दफ्तर में चोरी, 45 हजार रुपए पार

कोरबा. चोरों(Thieves) ने नेशनल इंश्यूरेंस कंपनी के दफ्तर में घुसकर दो आलमारी का ताला तोड़(lock pick) दिया। आलमारी से 45 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। चेक सहित अन्य कागजात को दफ्तर में फेंक दिया।
सोमवार को भृत्य इंश्यूरेंस कंपनी(Insurance company) के दफ्तर पहुंचा तो चोरी का पता चला। उसने घटना के अधिकारी को अवगत कराया। मामले की जानकारी रामपुर पुलिस(Rampur police) को दी गई। कर्मचारियों का कहना है कि दफ्तर में ताला लगा हुआ था। सोमवार सुबह ताला नहीं मिला। पुलिस को पता चला है कि शटर खोलने के बाद चोरों(Thieves) ने दरवाजे पर लगे लॉक को तोड़ दिया। चोर हॉल तक पहुंच गए। दो आलमारी को तोड़ दिया। इसमें रखे लगभग 45 हजार रुपए नकद लेकर भाग गए। हॉल में पुलिस को 20 से 25 चेक मिला है। इसे चोर छोडक़र चले गए थे। चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने डॉग स्कवायड(Dog Squad) को भी बुलाया। दफ्तर से निकलकर डॉग मेनरोड तक पहुंचा। इसके बाद रास्ता भटक गया। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज(CCTV footage) की मदद ले रही है। इंश्यूरेंस कंपनी की रिपोर्ट पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Published on: