कोरबा

212 करोड़ रूपए खर्च करने के बाद भी केन्द्र सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का जिले में है बुरा हाल

दो साल बीत जाने के बाद भी अब तक महज 12 हजार मकान ही पूरे

2 min read
Jun 28, 2018
दो साल बीत जाने के बाद भी अब तक महज 12 हजार मकान ही पूरे

कोरबा. वित्तीय वर्ष 2016-17 व 2017-18 में जिले को पीएम आवास के तहत कुल 24765 मकान बनाने का लक्ष्य मिला था। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी अब तक महज 12 हजार मकान ही पूरे हो सके हैं। सभी ब्लॉकों में धीमी गति से निर्माण कार्य चल रहा है।

मानसून की वजह से अब फिर से इसमें देरी होगी। पीएम आवास के लिए कोरबा जिले को 2016-17 में12501 मकान बनाने के लिए लक्ष्य मिला। लेकिन इसमें से अब तक 8472 ही पूरे हो सके। वहीं वर्ष 2017-18 में पीएम आवास के लिए 12264 मकान बनाने का लक्ष्य मिला। इसमें भी महज 3801 मकान ही पूरे किए जा सके हैं। दोनों वित्तीय वर्ष में क्रमश: चार हजार और आठ हजार मकान अब तक अधूरे हैं।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ की अब तक की बड़ी खबर, सिर्फ एक मिनट में…


गाइडलाइन के मुताबिक एक मकान के निर्माण के पीछे पांच माह का समय अनुमानित किया गया है। योजना को शुरू हुए ढाई साल से अधिक का समय बीत चुका है। इसके बाद भी निर्माण की चाल सुस्त ही है। स्थिति ये है कि एक वित्तीय वर्ष के काम को नए सत्र में कराया जा रहा है। जब तक लक्ष्य के मुताबिक सभी निर्माण पूरे नहीं हो जाते, तब तक नया लक्ष्य नहीं मिलेगा। हाल ही में सुराज अभियान में साढ़े पांच हजार हितग्राहियों ने पीएम आवास के लिए मांग की है, इसे अभी स्वीकृति नहीं मिली है।


71 फीसदी राशि खर्च कर सिर्फ 56 फीसदी मकान ही बनाए गए
केन्द्र सरकार ने इन मकानेां के निर्माण के लिए 297 करोड़ रूपए दिए गए थे। इसमें से अब तक 212 करोड़ रूपए खर्च कर दिए गए हैं। 71 फीसदी राशि खर्च होने के बाद भी मकान निर्माण महज 56 फीसदी ही पूरे हो सके हैं। जबकि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि वित्तीय वर्ष के खत्म होने से पहले तक निर्माण पूरा किया जाए। सबसे अधिक कोरबा, करतला व पोड़ीउपरोड़ा मेंं मकान निर्माण का लक्ष्य है। कटघोरा में सबसे कम है।


पहली किश्त के बाद की राशि कई हितग्राहियों को नहीं मिली
हितग्राहियों को तीन किश्तों में राशि देकर आवास का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें से निर्माण शुरू होते ही पहली किश्त का भुगतान हितग्राही के बैंक खाते में करना है। 2017-18 के 11892 हितग्राहियों को पहली किश्त, 8160 हितग्राहियों को दूसरी किश्त, वहीं 3801 हितग्राहियों को तीसरी किश्त जारी की गई है।

इसी तरह 2016-17 के सभी 12 हजार हितग्राहियों को पहली किश्त जारी कर दी गई है। जबकि दूसरी किश्त 9224 हितग्राहियों को वहीं तीसरी किश्त आधे हितग्राही महज 6955 हितग्राहियों को दी गई है। इससे स्पष्ट है कि तीसरी किश्त की राशि मिलने में लेटलतिफी हो रही है जिसकी वजह से हितग्राही परेशान हंै।


-सामान्य सभा में अधिकारियों को पीएम आवास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। तीसरी किश्त की राशि हितग्राहियों को जल्द भुगतान किया जाएगा।
-देवी सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष, कोरबा

ये भी पढ़ें

स्नोस्फेयर के संग्रहण का झांसा देकर व्यापारी से ढाई लाख रूपए की ठगी
Published on:
28 Jun 2018 11:54 am
Also Read
View All