स्टेडियम रोड के रास्ते सीएसईबी चौक की ओर जाने वाली एक ट्रेलर बेकाबू होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई।
कोरबा. सीएसईबी चौक से इंदिरा स्टेडियम की ओर जाने वाली मार्ग पर केरला होटल के पास ट्रेलर ने बिजली के खंभे को ठोकर मार दिया। इससे शहर की बिजली लगभग एक घंटे के लिए बंद हो गई। घटना बुधवार शाम करीब पौने छह बजे की है। स्टेडियम रोड के रास्ते सीएसईबी चौक की ओर जाने वाली एक ट्रेलर बेकाबू होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे स्पार्किंग हुई।
ट्रांसपोर्ट नगर, इंदिरा विहार और तुलसी नगर सहित आसपास की बिजली बंद हो गई। टक्कर का असर तुलसीनगर सब स्टेशन पर भी पड़ा। वहां भी तकनीकी गड़बड़ी आ गई। बिजली बंद होने की सूचना मिलते ही इंजीनियर अधीनस्थ स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। सुधार कार्य चालू किया गया। सब स्टेशन और दुर्घटना स्थल पर लाइन की मरम्मत की गई। इसके बाद शहर में बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। इसमें करीब एक घंटे का समय लगा। पिक ऑवर में बिजली बंद होने से शहर के अधिकांश दुकानों में अंधेरा हो गया था। इससे कारोबार पर भी असर पड़ा। बिजली बंद होने का कारण जानने के लिए आसपास के लोग भी तुलसीनगर सब स्टेशन पहुंचे थे।
बोइदा में ट्रांसफार्मर खराब
हरदीबाजार पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोईदा में लगा टांसफार्मर अभ्ी तक ठीक नहीं हो पाया है। ट्रांसफ ार्मर में गाज गिरने की वजह से यह परेशानी हुई और बिजली सप्लाई नहीं हो पा रहीं है। तीनों फेस ठीक से नहीं चल पाने की वजह से नलजल एक सप्ताह से बंद पड़े हैं। कुछ ही दिनों बाद बच्चों की तिमाही परीक्षा प्रारंभ होने वाली हैं। स्कूली छात्र- छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रात के समय जीव-जंतुओं का भी डर ग्रामीणों को सता रहा है। सबसे ज्यादा महिलाओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रही हैं । रात में बिजली ना होने से छोटे-छोटे बच्चों के साथ परिवार भी रात गुजारने मे बड़ी मशक्कत करनी पड़ती हैं। वहीं चार पांच दिन पहले ही सर्प ने एक बच्चों को बिजली नहीं रहने से डस लिया था ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग की है।