कोरबा

सूचना मिलते ही भागे-भागे ग्रामीण के घर पहुंची पुलिस, कमरे के भीतर जाकर देखा तो उड़ गए होश

-घटना के बाद से मृत महिला की सौतन फरार
less than 1 minute read
Nov 15, 2018
सूचना मिलते ही भागे-भागे ग्रामीण के घर पहुंची पुलिस, कमरे के भीतर जाकर देखा तो उड़ गए होश
सूचना मिलते ही भागे-भागे ग्रामीण के घर पहुंची पुलिस, भीतर जाकर देखा तो उड़ गए होश

कोरबा. विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के गांव लैंगी में एक महिला और उसकी एक साल के बच्ची की जली हुई लाश कमरे में मिली है। पास में मिट्टी तेल की एक जरीकेन में मिली है। पुलिस को आशंका है कि हत्याकर मां-बेटी को जलाया गया होगा।

पुलिस की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पसान के गांव लैंगी में सजन सिंह उम्र करीब ३५ साल रहता है। उसने दो विवाह किया था। सजन की पहली शादी लीलावती बाई से हुई थी। पुष्पा बाई से सजन ने दूसरी व्याह रचाई थी। सजन दो पत्नी के साथ लैंगी के मकान में रहता था। मंगलवार की रात करीब १० बजे सजन घर पहुंचा। उसकी दूसरी पत्नी पुष्पा और उसके बेटी की लाश कमरे में मिली। लाश पूरी तरह जली हुई थी। सजन ने घटना की जानकारी बुधवार सुबह थाना पहुंचकर दी। पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

पहली पत्नी लापता
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मंगलवार की शाम सजन सिंह के घर में विवाद हुआ था। इसके बाद दूसरी पत्नी पुष्पा घर छोड़कर बेटी के साथ चली गई थी। कई घंटे तक पुष्पा नहीं लौटी। सजन पत्नी की तलाश करने बाहर निकल गया। मंगलवार की रात करीब १० बजे घर पहुंचा। कमरे में जमीन पर पुष्पा और उसकी एक साल की बेटी छाया की जली हुई लाश पड़ी थी।

Published on:
15 Nov 2018 10:51 am