कोरबा

रजगामार में बोले सीएम सरकार कागजों में नहीं विश्वसनियता से बनती है, मातिन में बोले, उइके रोना रो रहे थे तो कराया घर वापसी

सरकार की योजनाओं का बखान कर वोट मांगे

4 min read
Oct 31, 2018
सरकार की योजनाओं का बखान कर वोट मांगे

कोरबा. सीएम ने कोरबा में चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। मंगलवार को दो चुनावी सभा में एक ओर जहां प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान कर वोट मांगे तो दूसरी ओर कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

सीएम की पहली सभा दोपहर के वक्त रामपुर विधानसभा के रजगामार में हुई। जबकि दूसरी सभा पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के मातिन में हुई। जहां सीएम ने पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के पक्ष में प्रचार किया और कहा कि सरकार कागजों में नहीं विश्वसनीयता से बनती है। सीएम ने सभा में उपस्थित लोगों से कहा कि काम किया है इसलिए बता रहा हूं, मैं यहां योजना गिनाने नहीं आया हूं इतनी योजनाएं हैं कि बताने लगूं तो कई घंटे बीत जाएंगे।पाली तानाखार के ग्राम मातिन में चुनावी सभा लेने पहुंचे सीएम ने कहा कि रामदयाल उइके मुझसे मिलने आया था। इसके पहले भी वह पार्टी में था।

ये भी पढ़ें

सुरक्षा के मद्देनजर चुनावी पहरा रहेगा कड़ा, अद्धसैनिक बलों 88 कम्पनियां होगी तैनात

तब कम उम्र का लड़का था। उसे लगा जवाहर लाल नेहरू की पार्टी है। शायद उसका सम्मान बढ़ जाएगा। क्षेत्र का विकास होगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उइके मेरे पास आकर रोना रोया। उसने कहा मैने जिस उम्मीद से कांग्रेस गया वहां मुझे सम्मान के बजाए अपमानित किया गया। मैं वापस भाजपा में आना चाहता हूं।


सीएम ने कहा कि आदिवासियों के विकास के लिए उइके ने घर वापसी की है। उइके ने कांग्रेस का जो हाल बताया है, उससे साफ है कि अब कांग्रेस में क्या नेतृत्व है क्या नेता है। जो नेहरू की पार्टी थी। उसका प्रदेश अध्यक्ष मंत्रियों का नकली सीडी निकालकर जनता के बीच चलाता है। बाद में अपने ही पार्टी के नेता का सीडी बना लिया।

उइके को लगा की कहीं उसका भी सीडी ना बनवा ले, उइके ने कहा कि मैं ऐसे पार्टी में नहीं रह सकता। मैनें उसे कहा बिल्कुल ठीक किया। सीएम ने कहा कि पिछले 50 साल में कांग्रेस की सरकार ने कोई काम किया, अगर नहीं किया तो फिर भाई वोट कांग्रेस क्यों देते हैं।


उइके बोले पैसा कमाने के लिए मैं बीजेपी नहीं आया हूं, 40 काम करने का लक्ष्य है
उइके बोले मैं पैसा कमाने के लिए बीजेपी में नहीं आया हूं। 15 साल से मुझे कांग्रेस का विधायक बनाते आ रहे हैं। मुझसे जितना बना उतना काम किया। लेकिन अब भी पाली तानाखार बेहद पिछड़ा हुआ है। 50 फीसदी विकास रुका हुआ है। मैंनें पार्टी क्यों छोड़ी आज बताता हूं, कांग्रेस कांग्रेस अपने विचारधारा से भटक चुकी है। राहुल गांधी ने मुझे कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था, मेरा कद बढ़ते ही मुझे मरवाही भेजना चाहते थे। अजीत जोगी मेरे बड़े भाई है। जीते हुए सीट को मैनें सौंपा था। उसे लेने मैं नहीं जाउंगा।


नाचते रहो नहीं तो गांव वाले भाग जाएंगे
कार्यक्रम में गम्मत पार्टी के नाच का भी इंतजाम किया गया था। सीएम के आने में देरी हो रही थी। इसी बीच जब मंच में बोलने के लिए उइके आएं तो डांस रोक दिया गया। उइके बोले नाच जारी रखो नहीं गांव वाले भाग जाएंगे। बीच-बीच में फूहड़ गानों में भी ठूमकों का दौर जारी रहा। इसको भी लेकर चर्चा का माहौल गर्म रहा।


सीएम बोले चुनाव आते ही अक्सर करतूत करते हैं माओवादी
मंगलवार को हुए माओवादी घटना पर सभा के बाद सीएम ने मीडिया से चर्चा पर कहा कि चुनाव आते ही अक्सर ऐसी करतूत माओवादी करते हैं। र्निदोष लोगों को निशाना बनाकर अपना कायरता दिखा रहे हैं। आने वाले दिनों में इसका जवाब दिया जाएगा।


सब पूछते थे टिकट मिल रहा कि नहीं
मंच से ननकीराम कंवर ने भी जनता को संबोधित किया। इस दौरान ननकी ने कहा कि चुनाव करीब आते ही सभी मुझसे सवाल पूछते थे। कहते थे टिकट मिलेगा या नहीं? अब पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है।


यह चुनाव निर्णायक है, इस पर पूरे हिंदुस्तान की नजर है- सीएम
कोरबा. क्षेत्र का विकास चहिए तो ननकी का नाम रमन से जोडऩा होगा। गाड़ी में दो पहिए होते हैं एक ***** ट्रैक्टर का और दूसरा साईकिल का हुआ तो गाड़ी नहीं चल सकती। इसलिए ननकी राम जैसे व्यक्ति को जीताना होगा। छत्तीसगढ़ का यह चुनाव निर्णायक है। इस पर पूरे हिन्दुस्तान की नजर है।


रामपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी और पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के पक्ष में प्रचार करने सीएम डॉ रमन सिंह मंगलवार को रजगामार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामपुर विधानसभा से ननकीराम कंवर का नाम जुड़ा हुआ है।


सीएम ने अपनी योजनाओं को विस्तारपूर्वक बताते हुए मोदी स्टाइल में मंच से जनता से सवाल पूछा कि एक रुपए किलो चावल, सरस्वती साइकिल योजना को कांग्रेस ने बनाया क्या? जनता ने ना में जवाब दिया तो सीएम ने कहा जब सभी के जवाब नहीं है तो फिर कांग्रस को वोट क्यों देना। कांग्रेस का आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग हमेशा से ही सिर्फ नारे लगाते हैं। कहा गरीबी हटाओ पर गरीबी नहीं हटी, देश में 60 साल तक शासन करने के बाद भी वह कुछ काम नहीं कर सके। इसलिए कांग्रेस पूरे देश से जा रही है और भाजपा आ रही है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ चुनाव: कुरैशी और पांडे से जवाब मांगती है देश को फौलाद बनाने वाली इस्पात नगरी

Published on:
31 Oct 2018 11:15 am
Also Read
View All