कोरबा

मौसम का कहर, पिकनिक मनाने गए परिवार पर गिरी आकाशीय बिजली, 2 की मौत

Weather Alert: कोरबा से दो लोगों की मौत की खबर आई है। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

less than 1 minute read
Mar 23, 2025

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं आकशीय बिजली गिरने से लगातार हादसे की खबरें सामने आ रही है। अब कोरबा से दो लोगों की मौत की खबर आई है। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Weather Alert: अचानक बदला मौसम

जानकारी के अनुसार एक परिवार पिकनिक मनाने के लिए कोसगई माता मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे। इस दौरान दोपहर में अचानक मौसम में बदलाव आ गया। आंधी तूफान के साथ गरज चमक और बारिश शुरू हो गई। इस बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में 27 वर्षीय कुमार और 35 वर्षीय नंद लाल यादव शामिल हैं। घटना की सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

यह घटना बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसगई की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अधीक्षक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना में कई लोग हताहत हुए हैं और कई अन्य घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

Published on:
23 Mar 2025 05:09 pm
Also Read
View All