कोरबा

बाड़ी में युवक को बंधक बनाकर पीटा, आग लगाने का आरोप, सुबह मिली मौत की खबर…

CG News: कोरबा जिले में कुसमुंडा क्षेत्र में संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Jun 11, 2025
बाड़ी में युवक को बंधक बनाकर पीटा, आग लगाने का आरोप(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कुसमुंडा क्षेत्र में संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि केमड़वाढोधा अवध नगर के बाड़ी में ग्रामीणाें की नजर एक युवक पर पड़ी। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। गांव वालों ने राम सिंह को लेकर थाने पहुंचे। यहां से उसे अस्पताल ले जाया गया।

CG News: युवक के शरीर पर चोट के निशान

अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि संजय कुमार पटेल की बाड़ी में आग लग गई थी। संजय ने यह आरोप राम सिंह पर लगाया और कुछ लोगों के साथ मिलकर रात लगभग दो बजे राम सिंह के घर पहुंचे। उसे बाहर निकाला और रात भर राम सिंह को बाड़ी में बंधक बनाकर रखा गया।

सुबह गांव वाले जब रामसिंह को अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के शरीर में चोट के निशान दिख रहे हैं। लेकिन गांव वालों ने राम सिंह को मारपीट करते हुए नहीं देखा है। पुलिस मामले गर्म कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस मामले में ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

घर में अकेला रहता था राम सिंह

मृतक राम सिंह के भाई आधार सिंह ने बताया कि उनके पिता का नाम रूप सिंह कंवर है। राम सिंह लगभग एक साल से घर में अकेला रहता था। उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रहती है।

Updated on:
11 Jun 2025 01:58 pm
Published on:
11 Jun 2025 01:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर