कोरबा

Breaking सड़क हादसा : कांग्रेसी की ट्रेलर, कांग्रेसी की डीओ, धरने पर बैठ गए कांग्रेसी

Road Accident : बंद हो रहा था रेल फाटक, पार करने की जल्दबाजी में चालक ने इमलीछापार चौक पर तेजी से मोड़ दिया ट्रेलर, चपेट में आकर युवक की मौत
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2019, 9:33 PM IST
 बंद हो रहा था रेल फाटक, पार करने की जल्दबाजी में चालक ने इमलीछापार चौक पर तेजी से मोड़ दिया ट्रेलर, चपेट में आकर युवक की मौत
Breaking : कांग्रेसी की ट्रेलर, कांग्रेसी की डीटो हुआ हादसा, धरने पर बैठ गए कांग्रेसी

कोरबा. कुसमुंडा के इमलीछापार चौक पर तेज रफ्तार टे्रलर ने साइकिल पर सवार युवक रौंद दिया। युवक के सिर में गंभीर चोटें आई। उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। नाराज लोगों ने इमलीछापार चौक पर चक्काजाम पर लगभग चार घंटे तक हंगामा किया। मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

घटना रविवार सुबह लगभग 11.55 बजे की बताई जा रही है। साइकिल से एक युवक आर्दशनगर के रास्ते इमलीछापर चौक से सर्वमंगला मंदिर की ओर जाने वाली मार्ग की तरफ बढ़ रहा था। विपरित दिशो से बांकीमोंगरा के रास्ते कुसमुंडा की ओर जाने के लिए एक ट्रेलर आ रही थी। इस बीच इमलीछापार चौक के पास स्थित रेल फाटक बंद होने लगी। यह देखकर चालक ने ट्रेलर को तेजी से इमलीछापार चौक पर मोड़ा। ट्रेलर का डाला से चौक से गुजर से साइकिल सवार युवक के सिर से टकरा गया। युवक के सिर में गंभीर चोटें आई। वह सडक़ पर गिर गया। सिर व कान से खून निकलनी लगी। स्थानीय लोगों को युवक के सिर को लाल रंग की तौली से बांधा। उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की। एम्बुलेंस में चढ़ाते समय युवक की सांस उखड़ गई। उसे कुसमुंडा के विकासनगर स्थित विभागीय अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक के मारे जाने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग उग्र हो गए। बड़ी संख्या में लोग कुसमुंडा के इमलीछापर चौक पर एकत्र हुए। सडक़ पर बैठ गए। इससे मार्ग पर यातायात ठप हो गया। सूचना पर कुसमुंडा पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसईसीएल के अधिकारियों को भी बुलाया गया। करीब चार घंटे की कोशिश के बाद रविवार शाम चार बजे चक्काजाम खत्म हुआ। चक्काजाम स्थल पर कांग्रेस के सनिश कुमार पार्षद पति बसंत चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। युवक को ठोकर मारने वाली ट्रेलर कटघोरा के एक कांग्रेसी नेता की है। टे्रलर कुसमुंडा खदान कोयला लेने जा रही थी। संबंधित कोयले का लिफ्टर भी कांगेसी है। चक्काजाम की अगवाई भी कांग्रेस के कार्यकर्ता ही कर रहे थे। टे्रलर, डीओ और धरना का संबंध कांग्रेस से जुड़ा तो घटना स्थल पर पहले की तरह चक्काजाम करने के लिए भीड़ नहीं जुटी।

Updated on:
11 Aug 2019, 9:33 PM IST
Published on: