कोरबा

धक्का लगा तो बोलेरो से कुचलकर कर दिया मर्डर! कोरबा में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी खेल

Korba Crime News: ट्रांसपोर्टर की बर्थडे पार्टी में मामूली बात को हुए विवाद में मर्डर हो गया। आरोपी ने कैंपर वाहन से कुचलकर एक युवक की जान ले ली। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई..
2 min read
Jul 04, 2026
Korba crime news, chhattisgarh crime news
बर्थडे पार्टी में मर्डर, खुशी से झूम रहे युवक को कैंपर से कुचलकर मार डाला ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में बर्थडे पार्टी में मामूली विवाद में मर्डर हो गया। नशे में ​डांस के दौरान किसी बात को लेकर विवाद इस ​कदर बढ़ गया कि आरोपी ने बोलेरो कैंपर वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई। आधी रात हुए इस खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। उरगा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी तुषार ढांढा वारदात के बाद मौके से वाहन समेत फरार हो गया है।

Korba Crime News: विवाद, मारपीट और मर्डर

जानकारी के अनुसार उरगा स्थित मीरा रिजॉर्ट में ट्रांसपोर्टर विकास कुमार हुडा ने जन्मदिन की पार्टी दी थी, जिसमें करीब 20 से 25 युवक पहुंचे हुए थे। देर रात तक जश्न और शराब की पार्टी चलती रही। वहीं नाच-गाने के बीच रात करीब 1:30 बजे किसी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी तुषार ढांढा ने कथित तौर पर कैंपर वाहन से उज्जवल सिंह को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि डांस के दौरान धक्का लगने के बाद दोनों में विवाद हो गया। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

मौके पर हो गई मौत

गंभीर चोट लगने से उज्जवल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर पार्टी में शराब का अधिक नशा होने के कारण विवाद होना बताया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मृतक उज्जवल सिंह दीपका के गरुणनगर का निवासी था और अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। पुलिस ने तुषार ढांढा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है। कैंपर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस रिसोर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पार्टी में शामिल अन्य युवकों से पूछताछ कर रही है।

Updated on:
04 Jul 2026 01:52 pm
Published on:
04 Jul 2026 12:37 pm