कोरीया

CG News: कोरिया में एक बार फिर दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर 15 गौवंशों की मौत, मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारी

CG News: गौ सेवक भी मौके पर मौजूद रहे। नगर रेलवे स्टेशन के पास की घटना बताई जा रही है। कोरिया जिला प्रशासन से एसडीएम, तहसीलदार मैडम घटना स्थल पर पहुंचे हैं।
less than 1 minute read
Jan 01, 2026
CG News: कोरिया में एक बार फिर दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर 15 गौवंशों की मौत, मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारी
ट्रेन से कटकर 15 गौवंशों की मौत (Photo AI IMage)

CG News: कोरिया में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। ट्रेन से कटकर 15 गौवंशों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। साथ ही गौ सेवक भी मौके पर मौजूद रहे। नगर रेलवे स्टेशन के पास की घटना बताई जा रही है। कोरिया जिला प्रशासन से एसडीएम, तहसीलदार मैडम घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि ट्रेन से कट कर नगर रेलवे स्टेशन के आगे में लगभग 15 गौ वशों की मौत हुई है। जिसमें से दो गौ वंश अभी भी जिंदा बताए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन इस घटना से बेखबर है, वहीं गौ सेवक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

पिछले साल भी हुआ था हादसा

पिछले साल सितंबर 2024 में भी कोरिया ज़िले के बैकुंठपुर में एक बड़ा हादसा हो गया था। घटना खरवत रेलवे फाटक के पास की है। यहां ट्रेन से कटकर 13 गोवंशों की मौत हो गई थी।

बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन के सामने अचानक गायों का झुंड आ गया था, जिससे कटकर 13 गोवंशों की मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची, चरचा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी और गायों के शव को हटाया गया।

Published on:
01 Jan 2026 10:16 am
Also Read
View All
Water Revolution: लोहारी में जल क्रांति की तैयारी, जहां कुएं में उतरकर लोटे से पानी भरते है गांव वाले, 504 गड्ढों में स्टोर करेंगे बारिश का पानी

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हुई थी हत्या, पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM भूपेश बघेल, कहा- विधानसभा में उठाएंगे मामला

Forest Bungalow Scam: कोरिया वनमंडल में बड़ी धांधली: रेंजर का बंगला गायब, IFS ऑफिसर ने खड़ा किया अपना मकान

Judge Bungalow Theft Case: जज के बंगले से सोने-हीरे के ब्रेसलेट समेत 9 लाख की हुई थी चोरी, 3 नाबालिग चोर गिरफ्तार, 2 फरार

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम