कोरीया

शादी में सब बाजे-गाजे की धुन पर कर रहे थे डांस, अचानक 4 बच्चों पर आसमान से इस रूप में गिरी मौत, 2 की छूट गई दुनिया

मातम में बदल गईं शादी की खुशियां, 14 वर्षीय किशोर व 12 वर्षीय बालिका की मौत (lightning) से पसर गया मातम
2 min read
Sky lightning
Lightning

जनकपुर. शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब गुरुवार की दोपहर विवाह स्थल पर आकाशीय बिजली (Lightning) आ गिरी। घटना में 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज कोरिया जिले के जनकपुर अस्पताल में चल रहा है। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।


कोरिया जिले के भरतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बडग़ांवकला के बसोहर पारा में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। इसमें वर-वधु पक्ष के परिजन, रिश्तेदार सहित गांव के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर सभी बाजे-गाजे के साथ खुशियां मनाने में मस्त थे।

इसी बीच गुरुवार दोपहर को मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश होने लगी थी। गरज-चमक व बारिश के साथ अचानक वहां आकाशीय बिजली (Lightning) गिरी। इससे घर के बाहर छप्पर के नीचे खड़े 4 मासूम बच्चे चपेट में आकर झुलस गए। इससे विवाह स्थल पर हड़कंप मच गया।

मामले में परिजनों ने आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाडोल लेकर पहुंचे। इस दौरान डॉक्टर ने बिहारी पण्डो (14) व सीता कुमारी(12) को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बरमलाल (12) व कैलसिया (7) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर रेफर कर दिया गया है।


दूसरे दिन कराया गया पीएम
जनकपुर ब्लॉक मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम बडग़ांवकला में गाज (Sky lightning) गिरने (Lightning) से दो किशोर-किशोरी की मौत होने के बाद ग्रामीण अपनी व्यवस्था से जैसे-तैसे प्राथमिक स्वास्थ्य कोटाडोल लेकर पहुंचे।

इस दौरान कोटाडाल पहुंचने तक शाम हो गई थी। ग्रामीण घटना के दूसरे शुक्रवार को दोनों का शव जनकपुर लेकर पहुंचे और पीएम कराने के बाद लौट गए।

कोरिया जिले की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Koria

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

Published on:
21 Jun 2019 06:56 pm
Also Read
View All
Koria News: 25 हजार की आबादी वाले नगर में लगाए बैनर, लिखा- मैं नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करता हूं, पहले सडक़, फिर वोट…

Koria Job Fraud: सरकारी नौकरी लगवा देंगे कहकर ठगे थे 14 लाख, आरक्षक की पत्नी समेत 2 गिरफ्तार, भाजपा मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष भी आरोपी

Koria News: 4.22 करोड़ की लागत से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल प्रदूषण में आएगी कमी, मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन

Koria News: हॉस्टल में 67 छात्राओं की जान पर मंडरा रहा खतरा! गिर रहा छत का प्लास्टर, पंखा चालू करते ही निकलती है चिंगारी

Koria Land Fraud: हेराफेरी कर हड़प ली फौजी की 2.02 हेक्टेयर जमीन, ब्रिगेडियर बेटे की शिकायत पर कमिश्नर कोर्ट में मुकदमा दर्ज