कोरीया

Bear killed Baba: गुफा में घुसकर भालू ने साधु बाबा को मार डाला, 17 साल से घने जंगल में रहकर कर रहे थे तप

Bear killed Baba: एमसीबी जिले के वनांचल ब्लॉक भरतपुर में हुई दर्दनाक घटना, खबर मिलते ही सुबह गुफा के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़, वन विभाग ने बरामद किया शव

2 min read
Bear killed baba
Cave where bear attack on baba (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। एमसीबी जिले के वनांचल ब्लॉक भरतपुर अंतर्गत ग्राम रेद स्थित बाघमाड़ा में शुक्रवार रात को दर्दनाक घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिछले 17 साल से गांव से दूर गुफा में रह रहे बाबा को एक भालू ने मार (Bear killed Baba) डाला। गुफा में घुसकर भालू ने अपने पैने नाखूनों और दांतों से उन्हें नोंच दिया था। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह ग्रामीणों को हुई तो वे वहां पहुंच गए। सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। फिर शव बरामद कर पीएम पश्चात अंतिम संस्कार किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2009 में बाबा लोकराम (Bear killed Baba) कहीं से गांव आए थे। इसके बाद उन्होंने गांव से दूर पहाड़ी पर स्थित गुफा को अपना ठिकाना बनाया था। यहां वे 17 साल से तप कर रहे थे। यह इलाका घने जंगलों और वन्य जीवों की गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

यहां गर्मी के मौसम में जंगली जानवर पानी की तलाश में गुफाओं और छायादार स्थानों की ओर रुख करते हैं। इसी बीच शुक्रवार की रात एक भालू ने गुफा में घुसकर बाबा को मार (Bear killed Baba) डाला। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Baba Lok Ram (Photo- Patrika)

घटना की सूचना मिलते ही जनकपुर पुलिस और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले (Bear killed Baba) में वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और भालू सहित अन्य प्राणियों की गतिविधियों पर नजर रखने फॉरेस्ट गार्ड तैनात किए गए हैं। वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों को समझाइश देकर कहा है कि जंगल में अकेले न जाएं और विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी वन्यजीव की गतिविधि नजर आने पर तत्काल जानकारी दें।

बाघमाड़ा वन्यप्राणियों का विचरण क्षेत्र, पहली बार घटना

ग्रामीणों का कहना है कि बाघमाड़ा क्षेत्र में पहले भी भालुओं सहित अन्य वन्यप्राणी विचरण करते हैं। कई बार भालू सहित अन्य जंगली जानवर देखे गए हैं। लेकिन ऐसी घटना पहली बार सामने आई है।

घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि बीती रात एक भालू गुफा में पहुंच गया, जहां बाबा लोकराम रहते थे। भालू ने अचानक हमला (Bear killed Baba) कर दिया, जिससे बाबा की मौके पर मौत हो गई।

Bear killed Baba: एसडीओ बोले- भालू ने किया हमला

इस संबंध में जनकपुर के फॉरेस्ट एसडीओ उत्तम पैंकरा का कहना है कि बाघमाड़ा में भालू के हमले (Bear killed Baba) में एक बाबा की मौत हो गई है। मामले की आगे की प्रक्रिया व कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
18 Apr 2026 08:17 pm