कोरीया

मधुमक्खियों से जान बचाने दौडक़र कॉलेज में घुसे स्वास्थ्य मंत्री, वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पटाखे फोडऩे से बिदकीं, 4 घायल

Bee attack: एमसीबी जिले के लाहिड़ी कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में छात्र-छात्राओं ने फोड़े थे पटाखे, अलग-अलग रंगों में धुएं भी छोड़े, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
less than 1 minute read
Bees attack
Bees attack in College annual function

बैकुंठपुर. Bees attack: एमसीबी जिले के चिरमिरी स्थित लाहिड़ी कॉलेज में 4 मार्च को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे। स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में छात्र-छात्राओं ने पटाखे फोड़े व रंग-बिरंगे धुएं किए। इससे वहां मौजूद मधुमक्खियां बिदक गईं और हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल दौडक़र कॉलेज में घुसे और जान बचाई। इधर मधुमक्खियों ने 4 लोगोंं को काटकर घायल कर दिया।


गौरतलब है कि लाहिड़ी कॉलेज चिरमिरी में 4 मार्च को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

मंत्री के स्वागत में दोपहर करीब 12 बजे छात्र-छात्राओं ने पटाखे फोड़े और रंग-बिरंगे रंग का धुआं कर दिया। इससे आस-पास के पेड़ या भवन पर छत्ता लगा रखी मधुमक्खियां बिदक गईं और भीड़ पर हमला कर दिया।

यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई और छात्र-छात्राएं व अन्य अतिथि इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री दौड़ते हुए कॉलेज में घुस गए और जान बचाई।


4 लोग घायल
मधुमक्खियों के हमले में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद 4 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Published on:
05 Mar 2024 01:27 pm
Also Read
View All
Koria News: छात्रा पूजा पैकरा सुसाइड केस में फरार पिता-पुत्र की चल-अचल संपत्ति होगी कुर्क, भतीजी पर भी एफआईआर

Natural Gas Supply: सिलेंडर युग को बाय-बाय! मनेंद्रगढ़ में पाइप लाइन से घर-घर पहुंच रही घरेलू नैचुरल गैस, पहला बिल देख उपभोक्ता टेंशन में

Koria Murder News: खेत से घर लौटा था देवर, भाभी बोली- तुम्हारे भइया को मैंने मार डाला, दूसरी महिला के साथ मना रहा था रंगरलिया

Koria Stone Pelting: पत्थरबाजी कर टीआई की कार समेत 2 दर्जन लग्जरी गाडिय़ों के शीशे तोड़े, सुबह उठे तो नजारा देखकर सब हैरान

चिरमिरी को मिली बड़ी रेल सौगात, 602 करोड़ रुपए की नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी, जानिए क्या होगा फायदा?