कोरीया

Big incident: घर से खेलने निकले 2 मासूम बच्चों की तालाब में मिली लाश, पानी के ऊपर आ गया था शव

Big incident: देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने बच्चों की खोजबीन की शुरु, रातभर चलती रही तलाश, सुबह तालाब के पानी में खुद ऊपर आ गया दोनों बच्चों का शव
2 min read
Big incident
Dead body of 2 children

मनेंद्रगढ़। Big incident: नगर पंचायत खोंगापानी क्षेत्र स्थित तालाब में नहाने के दौरान 2 बालकों की डूबकर मौत हो गई। दोनों खेलने के नाम पर घर से निकले थे, लेकिन शाम तक घर नहीं (Big incident) लौटे। परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरु की, लेकिन नहीं मिले। रातभर बच्चों की तलाश चलती रही। इसी बीच शुक्रवार की सुबह पता चला कि दोनों बच्चों को पोखरी दफाई स्थित तालाब में नहाते देखा गया था। फिर गोताखोरों से तालाब में खोजबीन कराई गई। इसी बीच उनका शव खुद पानी के ऊपर आ गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना एमसीबी जिले के खोंगापानी की है। गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे ग्राम पक्काधौड़ा खोंगापानी निवासी सर्वेश चौधरी पिता रविंद्र कुमार (8)और मुरूम दफाई निवासी आदित्य केंवट पिता बालकरण (8) (Big incident) घर से खेलने के लिए निकले थे।

Dead body of 2 children

देर शाम तक दोनों बालक अपने घर नहीं लौटे। इससे परिजन चिंतित हो गए और पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस की मदद से बच्चों की खोजबीन की जा रही थी। लेकिन रात तक कहीं पता नहीं चल पाया।

सुबह पोखरी में नहाने की पता चली बात

खोजबीन के दौरान ही शुक्रवार की सुबह जानकारी मिली कि दोनों बालक (Big incident) पोखरी दफाई स्थित पोखरी तालाब में नहाने उतरे थे। डूबने की आशंका पर गोताखोरों की मदद से तालाब में तलाश की जा रही थी।

Dead body of 2 children

Big incident: पानी के ऊपर आ गया शव

गोताखोरों द्वारा तलाश के दौरान सुबह लगभग 6 बजे बालक सर्वेश का शव (Big incident) पानी के ऊपर आ गया। वहीं कुछ घंटे बाद दूसरे बालक आदित्य का शव भी ऊपर आ गया। मामले में पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पीएम कराने भेज दिया गया है। साथ ही मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

Updated on:
18 Oct 2024 09:11 pm
Published on:
18 Oct 2024 09:11 pm