कोरीया

रमदहा जलप्रपात में 2 परिवार के 7 लोग डूबे, 2 को निकाला गया, 1 युवक की मौत, 5 की तलाश जारी

Big incident: मध्यप्रदेश से पिकनिक मनाने रमदहा जलप्रपात (Ramdaha waterfall) आया था परिवार, युवक का शव निकाला गया जबकि युवती है बेहोशी की हालत में, रेस्क्यू टीम (Resque team) मौके पर पहुंची
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2022, 5:09 PM IST
Ramdaha waterfall
7 people drowned in Ramdaha waterfall

बैकुंठपुर. Big incident: मध्यप्रदेश से 2 परिवार के दर्जनभर लोग कोरिया जिले के रमदहा जलप्रपात में रविवार को पिकनिक मनाने आए थे। दोपहर 12 से 1 बजे के बीच सभी जलप्रपात में नहा रहे थे, इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब (Drowne in waterfall) गए। यह देख परिवार के अन्य सदस्यों ने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाई और एक युवती व युवक को बाहर निकाला। इसमें युवक की मौत हो चुकी है जबकि युवती बेहोशी की हालत में बताई जा रही है। फिलहाल 5 लोगों की तलाश जारी है। किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


कोरिया जिले के भरतपुर विकासखंड के कोटाडोल क्षेत्र में पिकनिक स्पॉट रमदहा जलप्रपात स्थित है। यहां छत्तीसगढ़ समेत दूसरे प्रदेशों के लोग भी पिकनिक मनाने आते हैं। मध्यप्रदेश के बैढऩ से दर्जनभर लोग रविवार को पिकनिक मनाने रमदहा जलप्रपात आए थे। इसमें दो परिवारों के लोग शामिल थे।

खाना बनाने व खाने के बाद सभी जलप्रपात में नहाने उतरे थे। इस दौरान 7 लोग अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हो-हल्ला सुनकर आस-पास के लोगों द्वारा एक युवती व युवक को बाहर निकाला गया। इस दौरान युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और अन्य 5 लोगों की तलाश जारी है।

बार-बार हादसे के बाद भी लोग नहीं सतर्क
रमदहा जलप्रपात में आए दिन पिकनिक मनाने आए लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। 19 मार्च को भी मध्यप्रदेश से पिकनिक मनाने आए 13 युवकों में से 3 लोगों की डूबकर मौत हो गई थी। इस दौरान 2 युवकों का शव उसी दिन निकाल लिया गया था जबकि तीसरे युवक का शव दूसरे दिन मिला था।

Published on: