कोरीया

टिकट नहीं मिलने से बगावत कर चुके भाजपा के इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा, पार्टी और विधायक पर लगाए ये गंभीर आरोप

प्रेसवार्ता कर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, भाजपा किसान मोर्चा के थे प्रदेश उपाध्यक्ष
2 min read
Lakhanlal
Lakhanlal Shrivastava

मनेंद्रगढ़. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस विधानसभा में टिकट के वे प्रबल दावेदारों में थे। टिकट नहीं मिलने से और पार्टी में लगातार हो रही उपेक्षा के बाद रविवार को उन्होंने अपने निवास पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए इस विधानसभा चुनाव में लडऩे का ऐलान किया।


भाजपा पर आरोप लगाते हुए लखनलाल श्रीवास्तव ने कहा कि अब भाजपा पैसे वालों की कद्र करने वाली पार्टी है, वह जेब टटोल कर टिकट बांटती है। अब भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है, जन भावनाओं का अनादर किया जा रहा है।

मैंने 35 वर्ष पार्टी में रहकर सेवा की, अपने जिलाध्यक्ष कार्यकाल में भाजपा के कर्मठ व मेहनती कार्यकर्ताओं के दम पर तीनों विधानसभा में परचम लहराया, पर अब भाजपा जनसंघ के समय की पार्टी नहीं रह गई है।

उन्होंने कहा कि मैंने विधायक के बारे में केंद्र व राज्य के भाजपा नेताओं को भी कहा कि इस बार आप टिकट में बदलाव कीजिए, क्योंकि उनके प्रति जनता की नाराजगी है लेकिन इस संबंध में पार्टी ने कुछ नहीं किया।


किसान को बेटा हूं, पार्टी की नहीं भर सकता तिजोरी
श्रीवास्तव ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं और पार्टी कि तिजोरी नही भर सकता, इसलिए मुझे पार्टी टिकट से दरकिनार किया गया। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा सेवा भावना से कार्य करूंगा, आज तक पार्टी के लोग भी मेरी ईमानदारी पर गर्व किया करते थे लेकिन अब लगातार उपेक्षा कर रहे हैं। मैं अपने क्षेत्र के प्रति हो रही उपेक्षा बेरोजगारों को रोजगार कालरी से हो रहे पलायन के अलावा कई अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाऊंगा।


विधायक दे रहे थे 1 करोड़ रुपए का ऑफर
लखनलाल ने कहा कि उन्हें क्षेत्रीय विधायक ने एक करोड़ रुपए का ऑफर किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी 4 वर्ष की मेहनत के लिए दूंगा। इस पर लखनलाल ने कहा कि मैं पैसे से बिकने वाला नहीं हूं, जनता की सेवा का कोई मोल नहीं होता। उन्होंने एक या दो दिनों में चुनाव नामांकन भरने की बात सार्वजनिक की। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा व उनके समर्थक मौजूद रहे।

Updated on:
28 Oct 2018 06:44 pm
Published on:
28 Oct 2018 06:44 pm
Also Read
View All
Natural Gas Supply: सिलेंडर युग को बाय-बाय! मनेंद्रगढ़ में पाइप लाइन से घर-घर पहुंच रही घरेलू नैचुरल गैस, पहला बिल देख उपभोक्ता टेंशन में

Koria Murder News: खेत से घर लौटा था देवर, भाभी बोली- तुम्हारे भइया को मैंने मार डाला, दूसरी महिला के साथ मना रहा था रंगरलिया

Koria Stone Pelting: पत्थरबाजी कर टीआई की कार समेत 2 दर्जन लग्जरी गाडिय़ों के शीशे तोड़े, सुबह उठे तो नजारा देखकर सब हैरान

चिरमिरी को मिली बड़ी रेल सौगात, 602 करोड़ रुपए की नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी, जानिए क्या होगा फायदा?

Koria News: जिंदा करने की आस में बेटे और पत्नी के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, आकाशीय बिजली से दोनों की मौत, 5 झुलसे- See Video