8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां ने 5 साल के बेटे से कहा- तुम खेलते रहना, मैं थोड़ी देर में आती हूं, जब लौटी तो उड़ गए होश

पिता भी चला गया था खेत में धान की फसल काटने, मां भी छोड़कर चली गई, घर में अकेला था मासूम बेटा
less than 1 minute read
Google source verification
Dead body

Dead body

कुसमी. 5 वर्षीय मासूम को उसके माता-पिता शुक्रवार की दोपहर घर में अकेले छोड़कर चले गए थे। पिता सुबह ही खेत चला गया था जबकि मां उससे बोली कि तुम यहीं खेलते रहना, मैं थोड़ी देर में आती हूं और वह मवेशियों के लिए घास काटने चली गई। जब वह वापस लौटी तो बेटा नहीं था। दूसरे दिन उसकी लाश घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में मिली।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थानांतर्गत ग्राम गोपीनगर निवासी रामप्रसाद उरांव शुक्रवार की दोपहर खेत में लगे धान की फसल काटने गया था। पत्नी 5 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार को खेलते रहना कह कर अकेले छोड़कर मवेशियो के लिए घास काटने चली गई थी।

इस बीच पड़ोस का एक बालक भी प्रिंस के साथ कुछ देर खेलने के बाद अपने घर चला गया था। शाम को जब बालक के मां व पिता वापस घर लौटे तो प्रिंस घर में नहीं था। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला।

इस पर उन्होंने कुसमी थाने में बालक की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी दौरान शनिवार को घर से कुछ ही दूरी पर स्थित कुएं में बालक का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि खेलते-खेलते बालक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग