कोरीया

CG custodial death: आरपीएफ बैरक के टॉयलेट में युवक ने लगाई फांसी, चोरी के आरोप में लाई थी रेलवे पुलिस, पहुंचे एसडीएम व एएसपी

CG custodial death: चोरी के आरोप में रेलवे पुलिस द्वारा बिजुरी से युवक को हिरासत में लेकर आरपीएफ मनेंद्रगढ़ के बैरक में रखा गया था, फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर मौजूद
2 min read
CG custodial death
Police on the spot

बैकुंठपुर। CG custodial death: चोरी का आरोप लगाकर एक युवक को मध्यप्रदेश के बिजुरी से रेलवे पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में लिया था। उसे मनेंद्रगढ़ स्थित रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के बैरक में रखा गया था। इसी बीच रात में टॉयलेट में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या (CG custodial death) कर ली। रेलवे पुलिस की कस्टडी में युवक की मौत की खबर से हडक़ंप मच गया है। सूचना मिलते ही एसडीएम, एएसपी, एसडीओपी व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम आरपीएफ थाने पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

रेलवे का सामान चोरी करने के आरोप में रेलवे पुलिस द्वारा एक युवक को गुरुवार को बिजुरी से पकडक़र मनेंद्रगढ़ स्थित आरपीएफ के बैरक में रखा गया था। देर रात युवक बैरक (CG custodial death) में ही स्थित शौचालय में गया था। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो पुलिस टॉयलेट के भीतर पहुंची।

RPF Manendragarh

यहां का नजारा हैरान करने वाला था। युवक ने अपने पैंट के नाड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या (CG custodial death) कर ली थी। यह खबर रेलवे पुलिस ने तत्काल अपने उच्चाधिकारियों व स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को दी।

CG custodial death: पहुंचे एसडीएम, एएसपी

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के बैरक में युवक द्वारा फांसी (CG custodial death) लगा लिए जाने की खबर मिलते ही मनेंद्रगढ़ एसडीएम, एडिशनल एसपी, एसडीओपी व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची।

Police reached in RPF post

वहीं बिलासपुर से सहायक सुरक्षा आयुक्त भी मौके पर फिलहाल मौजूद हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। युवक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई, इसकी पूछताछ भी रेलवे पुलिस से की जा रही है।

Updated on:
18 Oct 2024 03:31 pm
Published on:
18 Oct 2024 03:31 pm
Also Read
View All
Natural Gas Supply: सिलेंडर युग को बाय-बाय! मनेंद्रगढ़ में पाइप लाइन से घर-घर पहुंच रही घरेलू नैचुरल गैस, पहला बिल देख उपभोक्ता टेंशन में

Koria Murder News: खेत से घर लौटा था देवर, भाभी बोली- तुम्हारे भइया को मैंने मार डाला, दूसरी महिला के साथ मना रहा था रंगरलिया

Koria Stone Pelting: पत्थरबाजी कर टीआई की कार समेत 2 दर्जन लग्जरी गाडिय़ों के शीशे तोड़े, सुबह उठे तो नजारा देखकर सब हैरान

चिरमिरी को मिली बड़ी रेल सौगात, 602 करोड़ रुपए की नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी, जानिए क्या होगा फायदा?

Koria News: जिंदा करने की आस में बेटे और पत्नी के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, आकाशीय बिजली से दोनों की मौत, 5 झुलसे- See Video