कोरीया

झारखंड के CM रघुवर दास बोले- राहुल गांधी खुद कंफ्यूजन में रहते हैं सुबह कुछ बोलते है और शाम को कुछ और

मनेंद्रगढ़ के सब्जी मण्डी प्रांगण में चुनावी सभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगा वोट, कांग्रेस को लिया निशाने पर
less than 1 minute read
Jharkhand CM Raghuvar Das
Jharkhand CM Raghuvar Das

मनेंद्रगढ़. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मनेंद्रगढ़ सब्जी मंडी प्रांगण में आमसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। आमसभा में मुख्यमंत्री दास ने कहा कि कांग्रेस 55 साल से देश सहित विभिन्न राज्य में शासन कर चुकी है।

चुनाव आते ही कांग्रेस एक ही नारा देती है, कांग्रेस का हाथ, गरीब के साथ लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस का हाथ गरीब के गले तक पहुंचती है। कांग्रेस जनता को सिर्फ झांसा देने का कार्य करती है।


सीएम ने 55 साल पहले नेहरू मंत्रीमंडल से भ्रष्टाचार की शुरुआत हुई थी। सबसे पहले जीप घोटाला हुआ था। कांग्रेस ने 2014 से पहले 10 साल तक जमकर घोटाला किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह सरकार में अनगिनत हैं।

अंग्रेजी के एक अक्षर से आदर्श घोटाला, बी अक्षर से बोफोर्स घोटाला, सी अक्षर से दिल्ली कॉमनवेल्थ घोटाला व कोयला घोटाला, डी से दमाद बाबू का जमीन घोटाला हैं। उन्होंने कहा कि घोटाले में अनगिनत राशि हड़पी गई है।

लिखने के लिए बैठने पर इकाई-दहाई से लेकर 10 जनपद तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुखिया सुबह कुछ बोलते हैं और शाम को कुछ बोलते हैं। वे सिर्फ कंफ्यूजन में रहते है। ऐसा आदमी देश कैसे संभाल पाएगा।


कांग्रेस वंशवाद को देती है बढ़ावा
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी वंशवाद को बढ़ावा देते हंै। सोनिया, राहुल व प्रियंका के लिए अलग-अलग सरकारी बंगला है। कांग्रेस के घोटालेबाज सभी चोर मिलकर बोलते हैं, मोदी हटाओ। क्योंकि मोदी सिर्फ गरीब, किसान की बात करते हैं। दुनिया की विकसित देश से आंख मिलाकर बात करते हैं।


अपना वोट खराब मत कीजिएगा
उन्होंने कहा कि अपना वोट खराब मत करिएगा, आपका मत बहुत कीमती है। इसलिए मत को बांटना नहीं है, मत को राज्य का बेहतर विकास करने में उपयोग करना है।

Published on:
18 Nov 2018 09:21 pm