कोरीया

चिरमिरी-रीवां पैसेंजर ट्रेन आता देख ट्रैक पर लेट गया कॉलरीकर्मी, सुसाइड की ये वजह आ रही सामने

चिरमिरी स्टेशन पर सुबह की घटना, सुबह 4 बजे अपने घर से निकला था कॉलरीकर्मी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
2 min read
Dead body
Cut by train

चिरमिरी. एनसीपीएच कॉलरी कर्मचारी ने सोमवार की सुबह चिरमिरी रेलवे स्टेशन के पास चिरमिरी-रीवां पैसेंजर ट्रेन के सामने लेटकर खुदकुशी कर ली। वह सुबह 4 बजे ही अपने घर से निकला था। ट्रेन को आता देख वह तत्काल ट्रैक पर लेट गया।

इस दौरान ट्रेन से कटकर उसके दो टुकड़े हो गए। बताया जा रहा है कि कॉलरीकर्मी नशे का आदी था तथा कर्ज में डूबे होने के अलावा सूदखोरों के चंगुल में भी आ चुका था। मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


कोरिया जिले के चिरमिरी हल्दीबाड़ी वार्ड क्रमांक-12 महुआदफाई निवासी माया राम पिता देशु राम (55) एसईसीएल की एनसीपीएच-3 नंबर भूमिगत खदान में पेरोल मशीन में हेल्पर के पद पर कार्यरत था। सोमवार की सुबह वह चिरमिरी-रीवा पैसेंजर के सामने लेट गया। इससे कटकर उसकी मौत हो गई।

करीब 6.50 बजे चिरमिरी पहुंच कर चिरमिरी अनूपपुर पैसेंजर क्रमांक 51755 बनकर एक नंबर प्लेट फार्म से वापस जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के नीचे लेट गया था। मामले की जानकारी होने पर स्टेशन मास्टर सुरेश चन्द्र माहोर सहित रेल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। वहीं स्थानीय लोग उसकी पहचान करने मौके पर पहुंचे।

करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद उसकी पहचान माया राम के रूप में की गई। मृतक बड़े पुत्र दौलत राम ने अपने मौके पर पहुंच कर मृतक की शिनाख्त कर अपने पिता होने की जानकारी देते हुए घटना की सूचना थाना चिरमिरी सहित रेलवे की आरपीएफ मनेंद्रगढ़ कार्यालय को दी। मामले में आरपीएफ और चिरमिरी पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है।


कर्ज में डूबने की चर्चा
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मृतक शराब के सेवन का आदि था। इस कारण वह महीने में बमुश्किल दस दिन ही नौकरी पर जाता था। ड्यूटी नहीं जाने के कारण कम पैसे से ही अपने घर को चलना पड़ता था।

इससे कई दुकान और जान पहचान के कर्ज में डूबने और मृतक के सूदखोरों के चंगुल में फंसने की चर्चा है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

Published on:
28 May 2018 07:21 pm
Also Read
View All
Natural Gas Supply: सिलेंडर युग को बाय-बाय! मनेंद्रगढ़ में पाइप लाइन से घर-घर पहुंच रही घरेलू नैचुरल गैस, पहला बिल देख उपभोक्ता टेंशन में

Koria Murder News: खेत से घर लौटा था देवर, भाभी बोली- तुम्हारे भइया को मैंने मार डाला, दूसरी महिला के साथ मना रहा था रंगरलिया

Koria Stone Pelting: पत्थरबाजी कर टीआई की कार समेत 2 दर्जन लग्जरी गाडिय़ों के शीशे तोड़े, सुबह उठे तो नजारा देखकर सब हैरान

चिरमिरी को मिली बड़ी रेल सौगात, 602 करोड़ रुपए की नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी, जानिए क्या होगा फायदा?

Koria News: जिंदा करने की आस में बेटे और पत्नी के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, आकाशीय बिजली से दोनों की मौत, 5 झुलसे- See Video