कोरीया

CM को काला झंडा दिखाने निकले कांग्रेसियों का पुलिस ने किया ये हाल, जमकर हुई खींचतान- देखें Video

सीएम की सभा में काला कपड़ा और काली पट्टी बांधकर काफी संख्या में निकले थे कांग्रेसी, तिराहा से किया गया गिरफ्तार, अस्थायी जेल में डाला

2 min read
Police arrested congressmen

बैकुंठपुर/मनेंद्रगढ़. अटल विकास यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को काला झण्डा दिखाकर विरोध करने भरतपुर जाने वाले कांग्रेसियों को मनेंद्रगढ़-कठौतिया तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान अधिकांश कांग्रेसियों ने काला कपड़ा पहनकर सिर में काली पट्टी बांधकर रखी थी। वहीं पुलिस ने तिराहा में कांग्रेसियों को रोक लिया।

इस दौरान उनकी पुलिस ने झूमाझटकी भी हुई। इसके बाद कांग्रेसी बीच सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। मामले में पुलिस बल ने बड़ी संख्या में कांग्रेसियों को जबरन उठाकर कैंप को अस्थायी जेल बनाकर रखा है। कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने टांगकर जेल में डाला।

ये भी पढ़ें

इन 14 विधानसभा सीट की रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगे सौदान, जीत का मंत्र देने आएंगे भाजपा के चाणक्य शाह

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सीडी काण्ड में प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल की गिरफ्तारी, बिलासपुर कांग्रेस भवन में घुसकर लाठीचार्ज, जनकपुर के बनास नदी से अवैध रेत उत्खनन के विरोध मुख्यमंत्री डॉ. सिंह को काला झण्डा दिखाने का निर्णय लिया गया था।

इससे जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी-कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सुबह जनकपुर जाने निकले थे। इस दौरान पुलिस बल ने मनेंद्रगढ़-कठौतिया तिराहा में रोक लिया और उनकी गाडिय़ों को आगे जाने नहीं दिया।

तिराहे पर बैठकर किया प्रदर्शन
पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेसी तिराहा में बीच सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और रमन सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। पुलिस जवानों ने बड़ी मशक्कत के बाद कांग्रेसियों को जबरन बीच सड़क से उठाकर कैंप को अस्थायी जेल में रखा।

इससे पुलिस जवान और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझपटी हुई और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। अधिकांश कांग्रेसियों ने भरतपुर जाने से पहले काला कपड़ा पहना और सिर पर काली पट्टी बांध रखी थी।

black flag of CM" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/25/congressmen1_3465855-m.jpg">

प्रदर्शन में ये हुए शामिल
इस दौरान अंबिका सिंहदेव, प्रदेश सचिव योगेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती मरकाम, पीसीसी सदस्य गुलाब कमरो, युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीय सिंह, प्रभा पटेल, राजेश शर्मा, यवत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, राजकुमार केशरवानी,

जिला पंचायत सदस्य शरण सिंह, जनपद सदस्य रफीक मेनन, सफी उल्ला, हरी सिंह, आशीष डबरे, रमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

4 माह के दूधमुंहे को जमीन पर लिटाकर हैंडपंप गई थी मां, वापस लौटी तो दर्दनाक था नजारा, छूट गया साथ

Published on:
25 Sept 2018 03:23 pm
Also Read
View All