कोरीया

लक्जरी गाडिय़ों से वारदात करने आते थे ये 4 शातिर, पुलिस ने छापा मारा तो 400 लीटर डीजल नाली में बहाया

चिरमिरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसईसीएल की बड़ी गाडिय़ों से डीजल चोरी करते थे आरोपी, वाहन भी पुलिस ने किया जब्त
2 min read
Accused arrested
Diesel thieves arrested

चिरमिरी. एसईसीएल की बड़ी गाडिय़ां और रोडसेल के ट्रक से डीजल चोरी करने वाले शातिर गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लक्जरी गाडिय़ों में चोरी करने पहुंचते थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 307 लीटर डीजल व तीन वाहन बरामद किया है। वहीं शातिर आरोपी ने छापा मारने से पहले ही करीब 400 लीटर डीजल को नाली में बहाकर पानी डाल दिया था।


नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उइके एवं थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने प्रेसवार्ता कर कहा कि डीजल चोरी करने वाले गिरोह के 4 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के पास से 307 लीटर डीजल, चोरी में इस्तेमाल होने वाले जाइलो, मारुती ओमनी और मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि शहर में लगातार डीजल चोरी होने की शिकायत रही थी। पुलिस टीम ने शनिवार मुखबिर की सूचना मिली थी। वहीं प्रार्थी जय सिंह राघव ने 7 अगस्त को थाना चिरमिरी में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीएल 5955 से लगभग 152 लीटर डीजल की चोरी का उल्लेख किया गया था।

मामले में प्रार्थी राघव ने दोबारा 24 अगस्त को वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 1835 रोड सेल वाहन से लगभग 155 लीटर डीजल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि चारों आरोपी डीजल चोरी कर मनमर्जी कीमत पर शहर के वाहन चालकों को बिक्री करते हैं।

अपने साथियों के साथ मिलकर सबसे ज्यादा एसईसीएल के बड़े वाहनों से डीजल की चोरी कर अपना अवैध व्यवसाय चला रहे थे। आरोपियों ने खुद की दो से तीन वाहन को लगा रखा था। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 379 के तहत कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में उप निरीक्षक ममता केरकेट्टा, एएसआई लवंग सिंह, हेम पाल सिंह, चन्द्रसेन राजपूत, भूपेंद्र यादव, सुरेश गौड़, संजय पाण्डेय, अरविन्द मिश्रा, दिनेश उइके, पुरुषोत्तम बघेल, राजेन्द्र कुमारी, राम जी गुप्ता आदि शामिल थे।


डीजल सहित तीन वाहन बरामद, 20 लाख कीमत आंकी
मामले की जानकारी मिलने पर सबसे शातिर चोर सचिन खटिक ने अपने घर के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया और दरवाजे पर एक महिला को खड़ा कर चोरी की लगभग 400 लीटर डीजल को नाली में बहाया और ऊपर पानी डाल रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी के घर से 152 लीटर डीजल बरामद किया।

वहीं आरोपी मो. जावेद के पास 155 लीटर डीजल सहित 307 लीटर व 3 वाहन बरामद किया गया है। चोरी की डीजल की कीमत करीब 24 हजार रुपए है। गिरफ्तार 4 आरोपियों में भीम सिंह, इबनुल हसन, मोहम्मद जावेद और सचिन खटिक के पास डीजल सहित 20 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है।

Published on:
26 Aug 2018 09:06 pm
Also Read
View All