कोरीया

प्रभारी सीईओ की नींद खुली तो रेस्ट हाउस के बाहर खड़ी थी ईडी की टीम, पूछताछ के बाद ले गई रायपुर

ED raid: जनपद पंचायत बैकुंठपुर के प्रभारी सीईओ को ईडी कार सहित अपने साथ लेकर रवाना हो गई रायपुर, पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन के रेस्ट हाउस में रह रहे थे सीईओ
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Mar 2024, 7:29 PM IST
ED raid
ED raid in CEO rest house

बैकुंठपुर. ED raid: जनपद पंचायत बैकुंठपुर प्रभारी सीईओ (मंडल संयोजक) राधेश्याम मिर्झा ने पिछले 3 महीने से पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन रेस्ट हाउस में डेरा जमा रखा था। शुक्रवार को सुबह जब उनकी नींद खुली तो सामने ईडी की टीम खड़ी थी। ईडी की छापामार कार्रवाई की खबर मिलने के बाद जिले में हडक़ंप मच गया। 8 घंटे तक पूछताछ व कार्रवाई के बाद टीम उन्हें अपने साथ रायपुर ले गई।


गौरतलब है कि जल संसाधन विभाग के रेस्ट हाउस में शुक्रवार की तडक़े ईडी की दो गाड़ी में 7-9 सदस्यीय टीम पहुंची। टीम ने रेस्ट हाउस के बाउंड्रीवाल के गेट में ताला जड़ दिया और पूछताछ शुरू की।

शाम तक कार्रवाई चली। प्रभारी जनपद सीईओ मिर्झा कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा जनपद में करीब 3 साल तक पदस्थ थे। वे वर्तमान में करीब एक साल से कोरिया के सोनहत जनपद, फिर बैकुंठपुर जनपद में कार्यरत थे।

उनका हाल ही में सूरजपुर तबादला हुआ है। ऐसी चर्चा है कि कुछ शिकायतों और डीएमएफ फंड में अनियमियता को लेकर छापेमार कार्रवाई की गई है।


सीईओ को लेकर टीम रायपुर रवाना
कार्रवाई के दौरान रेस्ट हाउस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी। ईडी की टीम पूछताछ के बाद दोपहर करीब ३ बजे प्रभारी सीईओ को कार सहित लेकर रायपुर रवाना हो गई।

Published on: