कोरीया

Big Breaking : डिप्टी रेंजर को जंगल में हाथियों ने दौड़ाया, जान बचाने भागे लेकिन कुचलकर मार डाला

मनेंद्रगढ़ वनमंडल के शिवपुर-घुमाडांड़ में शाम को हुई घटना, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी घटनास्थल को निकले

2 min read
Elephants

बैकुंठपुर. मनेंद्रगढ़ वनमंडल के केल्हारी में पदस्थ डिप्टी रेंजर का शुक्रवार की शाम 11 हाथियों के दल से जंगल में सामना हो गया। इस दौरान एक हाथी ने उन्हें दौड़ा लिया और सूंड से पटक कर जमीन पर पटक दिया।

इसके बाद पैरों से कुलचकर मार डाला। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके के लिए निकल गए हैं। बताया जा रहा है कि दहशत के कारण विभाग के लोग भी मौके पर नहीं पहुंच पाए हैं। अभी तक शव को रिकवर नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें

एनएच की उबड़-खाबड़ सड़क पर हिचकोले खाती जा रही बस में बैठी गर्भवती की हो गई डिलीवरी, फिर…


सरगुजा संभाग में हाथियों का आतंक हैं। संभाग के सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर व कोरिया जिले में इन दिनों हाथियों का उत्पात चरम पर है। हाथियों का दल आए दिन लोगों के जहां आशियाने उजाड़ रहे हैं वहीं जान भी ले रहे हैं।

इसी कड़ी में कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ वनमंडल के केल्हारी डिप्टी रेंजर सीताराम तिवारी शुक्रवार की शाम करीब 4.30 बजे हाथियों के जंगल में पहुंचने की सूचना पर उन्हें देखने गए थे। इस दौरान ग्राम शिवपुर, घुमाडांड़ के पास अचानक ही उनका सामना 11 हाथियों के दल से हो गया।

वे हाथियों को देखकर जान बचाने भागे लेकिन एक हाथी उन्हें दौड़ाता रहा। इसी बीच हाथी ने उन्हें सूंड में लपेट लिया और उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद हाथी ने पैरों तले कुचलकर उनकी जान ले ली। इधर वन विभाग के अन्य कर्मचारी वहां से भागने में सफल रहे। इसकी सूचना उन्होंने उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी घटनास्थल के लिए निकल गए हैं।


सीसीएफ भी निकले घटनास्थल
हाथियों द्वारा डिप्टी रेंजर को कुचलकर मार दिए जाने की सूचना पर सीसीएफ केके बिसेन अंबिकापुर से शाम को घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। सीसीएफ ने बताया कि अभी तक डिप्टी रेंजर के शव को बरामद नहीं किया गया है। मौके पर ही हाथियों के होने की संभावना है। गौरतलब है कि कोरिया जिले में पिछले 2 महीने से हाथियों का अलग-अलग दल उत्पात मचा रहा है।

ये भी पढ़ें

पुलिस हिरासत में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या के आरोपी की संदेहास्पद मौत, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Published on:
31 Aug 2018 06:47 pm
Also Read
View All
Jagadguru Rambhadracharya: 22 भाषा में धाराप्रवाह बोल सकता हूं, मेरे जगद्‌गुरुत्व का परीक्षण करा लें, रामभद्राचार्य का विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को चुनौती

Fertilizer Scam Case: 68 लाख का खाद घोटाला करने वाला समिति प्रबंधक गिरफ्तार, पूछताछ में किया ये चौंकाने वाला खुलासा

Water crisis in Chirimiri: भीषण गर्मी में चिरमिरी निगम में पेयजल संकट, एक नल के भरोसे शहर के लोग, महिलाओं की हो रही फजीहत

Girl Murder: प्रेमी-प्रेमिका कर रहे थे बात, अचानक पहुंचे बदमाशों ने शुरु कर दी छेडख़ानी, विरोध पर बेरहमी से पीटा, युवती की मौत

Huge Fertilizers Scam: 68 लाख की 247 मीट्रिक टन खाद गायब, कलेक्टर बोलीं- मैनेजर को निलंबित करो, दर्ज कराओ एफआईआर