कोरीया

Fine on policemen: बिना हेलमेट बाइक चलाते पकड़े गए 3 पुलिसकर्मी, ट्रैफिक पुलिस ने लगाया जुर्माना

Fine on policemen: ट्रैफिक पुलिस द्वारा होली के मद्देनजर चलाया गया जांच अभियान, नियम का उल्लंघन करने वाले दोपहिया-चारपहिया वाहन चालकों से वसूला गया समंस
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2025, 7:09 PM IST
ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! राह चलते कोई भी भेज रहा शिकायत, 500 से अधिक घरों में पहुंचा चालान

बैकुंठपुर। होली त्योहार के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने सडक़ दुघर्टनाएं रोकने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। कोरिया जिले के ओडग़ी नाका तिराहे पर पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट लगाया। इस दौरान 3 पुलिसकर्मी भी बिना हेलमेट बाइक चलाते पकड़े (Fine on policemen) गए। इन पर यातायात पुलिस ने 1500 रुपए का जुर्माना लगाया। इस दौरान यातायात पुलिस ने चारपहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट चलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की।

यातायात पुलिस ने ओडग़ी नाका तिराहा में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विशेष रूप से बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 15 के खिलाफ कार्रवाई (Fine on policemen) की गई। मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही कर 7 हजार 500 रुपए समन शुल्क वसूला गया।

साथ ही 3 पुलिसकर्मी भी बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े गए। इनसे 1500 रुपए समन (Fine on policemen) शुल्क वसूल किया गया। यातायात पुलिस ने कहा है कि अपने परिवार एवं स्वयं की सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाएं, दोपहिया वाहन में तीन सवारी नहीं बैठाएं,

वाहन चलाते समय मोबाइल में बात नहीं करें। तेज गति से वाहन नहीं चलाएं और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। हेलमेट पहनने से सिर में चोट लगने से बचाव होता है।

Fine on policemen: सिर के लिए सुरक्षा कवच है हेलमेट

यातायात पुलिस ने बताया कि हेलमेट सिर को एक सुरक्षा कवच देता है। हेलमेट (Fine on policemen) एक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है। इसलिए बाइक चलाने वाले एवं पीछे सवार होने की स्थिति में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। इस दौरान यातायात प्रभारी बीरबल राजवाड़े, एएसआई धनंजय सिंह, राकेश मिश्रा, गुलशन महानदियों, केशव सोनवानी सहित अन्य शामिल थे।

Updated on:
11 Mar 2025, 7:09 PM IST
Published on: