कोरीया

पिकनिक मनाने गया दोस्त डूब गया लेकिन किसी ने घर में नहीं बताया, बिलासपुर के गोताखोरों ने 48 घंटे बाद निकाली लाश

गुड़धेला नाला स्थित 35 फीट पानी में नाबालिग डूबा, चिरिमिरी गोदरीपारा-आजाद नगर के 5 दोस्त मनाने गए थे पिकनिक

3 min read
Resque team

खडग़वां/बचरापोंड़ी. होली के दिन रंग-गुलाल खेलने की बात कहकर एक नाबालिग अपने घर से निकला था। अचानक उनका पिकनिक जाने का प्लान बन गया। वह 4 दोस्तों के साथ गुड़धेला नाला में पिकनिक मनाने चला गया। यहां वह पानी में नहाने उतर गया और डूब गया। यह देख दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो सके।

इसके बाद सभी दोस्त घर आ गए और भय से किसी को डूबने की जानकारी नहीं दी। जब मृतक के परिजनों ने उनसे जानकारी ली तो उन्होंने डूबने की बात बताई। शनिवार को पुलिस व स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत की लेकिन शव को नहीं निकाला जा सका। कोरिया-बिलासपुर के गोताखोर की टीम को घटना के तीसरे दिन 48 घंटे बाद रविवार को नाबालिग का शव निकालने में सफलता मिली।

ये भी पढ़ें

Breaking News : जिंदा जल गई मासूम नातिन, नानी के साथ मटर के खेत में दे रही थी पहरा

कोरिया जिले के चिरिमिरी गोदरीपारा, आजादनगर निवासी शक्ति राज वर्मा पिता सुनील वर्मा होली त्योहार के दिन शुक्रवार को सुबह अपने घर से रंग गुलाल खेलने की बात कहकर अपने घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और मृतकके दोस्तों से जानकारी ली। इससे खडग़वां के गुड़धेला नाला में डूबने की बात सामने आई।

शुक्रवार दोपहर में 5 नाबालिग चिरमिरी से पंद्रह किलोमीटर दूर गुड़घेला नाला में पिकनिक मनाने गए थे। इसकी परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। दोस्तों के अनुसार मृतक नहाने की इच्छा जाहिर की और वह नहाने के लिए पानी में उतरा गया था। इस दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इससे उसके साथी बचाने का प्रयास किए, लेकिन गहराई में जाने से डूब गया।

घटना के बादसारे दोस्त वहां से भाग गए और डर के कारण इसकी खबर मृतक के परिवार को नहीं दी थी। लेकिन देर रात तक मृतक के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और उसके दोस्तों से जानकारी ली। दोस्तों से पूछताछ करने पर घटना की जानकारी मिली। इस दौरान आधी रात हो चुकी थी। पुलिस को दूसरे दिन सूचना दी गई और घटना के तीसरे दिन बिलासपुर ? गोताखोर की टीम की मदद से ४८ घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया है।


पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी पहुंचे
परिजनों ने शनिवार को सुबह खडग़वा थाने में घटना की सूचना दी। इससे एसपी व चिरिमिरी सीएसपी सहित पुलिस के जवान घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के चार दोस्तों से पूछताछ कर उनके बयान के आधार पर जांच शुरु की गई, लेकिन गहराई अधिक होने की वजह से शव को बाहर नहीं निकाला जा सका था। पुलिस ने मनेन्द्रगढ़ व कोतमा से गोताखोर टीम को बुलाया था और देर शाम तक शव की तलाश की गई। लेकिन लेकिन शव का कहीं कोई पता नहीं चल सका था।


35 फीट था गहरा पानी
रेस्क्यू टीम के प्रभारी आरएस त्रिपाठी ने बताया कि हमारे पास २०-२५ फीट तक की गहराई तक पहुंचने के लिए साधन उपलब्ध हैं। नाबालिग का शव लगभग ३५ फीट नीचे होने की संभावना को देखते हुए शव तक पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। शनिवार को अंधेरा हो गया था। ऐसे में अब रविवार की सुबह ही एक बार फिर से शव निकलने की प्रकिया शुरु की गई।


पीएम के बाद ही चलेगा पता
मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है कि मामला हत्या का है या पानी मे डूबने से मौत हुई है। बॉडी के बाहर आने व पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहना संभव होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विवेक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक कोरिया

ये भी पढ़ें

Breaking : दर्दनाक हादसा : बेटी से मिलकर लौट रहे ननद-भाभी की कार की टक्कर से मौत, बेटा घायल
Published on:
04 Mar 2018 05:45 pm
Also Read
View All
City of Black Diamond: 54 साल से कोल इंडिया की बिजली पर आश्रित थी काले हीरों की नगरी, अब राज्य से होगी आपूर्ति

“वो मेरी गर्लफ्रेंड है, उसके बिना नहीं जी सकता…” कहकर दुल्हन के ससुराल पहुंचा BF, दूल्हे ने तलाक लेने की कही बात

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Water crisis: 24 करोड़ का प्रोजेक्ट पूरा, फिर भी पानी के लिए जूझ रहे हैं नवाडीह के 500 लोग, ढोढ़ी और नाले के पानी से बुझती है प्यास

IAS Transfer: सिर्फ दो दिन की जिला कलेक्टर IAS पुष्पा साहू, छत्तीसगढ़ सरकार ने 48 घंटे में बदला फैसला, जानें बड़ी वजह