कोरीया

FB पर युवती से दोस्ती कर भेजने लगा अश्लील पोस्ट और मैसेज, बुलाने लगा अकेले में मिलने- पढ़ें पूरी खबर

ले चुका था व्हाट्सएप और मोबाइल नंबर, युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कॉलरी कर्मी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Facebook
Facebook

चरचा कॉलरी. युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक ने उससे उसका व्हाट्सएप नंबर ले लिया। इसके बाद उसने युवती को शादी का झांसा देकर अकेले में मिलने बुलाने का मैसेज करने लगा।

इसके अलावा अन्य अश्लील मैसेज भी वह युवती को करने लगा। इसकी रिपोर्ट युवती ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी कॉलरीकर्मी है।


कोरिया जिले के सोनहत थानांतर्गत ग्राम अमहर निवासी कॉलरी कर्मचारी किशोर कुमार 36 year ने एक युवती से दोस्ती करने उसके फेसबुक पर फे्रंड रिक्वेस्ट भेजा था। युवती ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया तो कॉलरीकर्मी ने युवती का व्हाट्सएप नंबर मांग लिया। व्हाट्सएप व मोबाइल नंबर मिलते ही दोनों के बीच चैटिंग होने लगी।

कुछ ही दिन बाद कॉलरी कर्मचारी युवती को शादी का प्रलोभन देकर अकेले में बुलाने की कोशिश करने लगा। युवती ने युवक से अकेले में मिलने से हर बार मना कर दिया। इसके बाद कालरीकर्मी उसके फेसबुक और व्हाट्सएप पर भद्दे-भद्दे पोस्ट करने लगा। वह युवती के फेसबुक पर अश्लील मैसेज भी पोस्ट कर रहा था।

युवती ने फेसबुक पर जब पोस्ट देखा तो चरचा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस अमहर गांव पहुंची और घेराबंदी कर कालरी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 506, 509ख एवं 67 एक्ट तहत मामला पंजीबद्ध कर जिला न्यायालय में पेश किया गया।

यहां से आरोपी किशोर को जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में एएसआई बीरबल राजवाड़े, संतोष सिंह, राजीव महेश, अमित त्रिपाठी, केशव सोनवानी आदि शामिल थे।


चार महीने पहले हुई थी दोस्ती
थाना प्रभारी तेजनाथ सिंह ने बताया कि युवती के अनुसार करीब 4 महीने पहले आरोपी ग्राम अमहर थाना सोनहत से फेसबुक पर जान-पहचान हुई थी। आरोपी ने वाट्सएप नंबर व फोन नंबर लिया और बातचीत करता था। इसी बीच युवक ने उसे शादी का प्रस्ताव भेजा था। इनकार करने पर उसने फेसबुक व व्हाट्सएप पर उसके बारे में भद्दा-भद्दा पोस्ट कर दिया था।

Published on:
05 Sept 2018 06:28 pm
Also Read
View All
Natural Gas Supply: सिलेंडर युग को बाय-बाय! मनेंद्रगढ़ में पाइप लाइन से घर-घर पहुंच रही घरेलू नैचुरल गैस, पहला बिल देख उपभोक्ता टेंशन में

Koria Murder News: खेत से घर लौटा था देवर, भाभी बोली- तुम्हारे भइया को मैंने मार डाला, दूसरी महिला के साथ मना रहा था रंगरलिया

Koria Stone Pelting: पत्थरबाजी कर टीआई की कार समेत 2 दर्जन लग्जरी गाडिय़ों के शीशे तोड़े, सुबह उठे तो नजारा देखकर सब हैरान

चिरमिरी को मिली बड़ी रेल सौगात, 602 करोड़ रुपए की नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी, जानिए क्या होगा फायदा?

Koria News: जिंदा करने की आस में बेटे और पत्नी के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, आकाशीय बिजली से दोनों की मौत, 5 झुलसे- See Video