कोरीया

13 साल की उम्र से ही बेटी के साथ हो रहा था दुष्कर्म, 7 साल में 7 बार कराया गर्भपात, सुनकर खड़े हो गए रोंगटे

नाबालिग को डरा-धमकाकर मोहल्ले का ही युवक कर रहा था हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

2 min read
minor girl

मनेन्द्रगढ़. पढऩे-खेलने की उम्र में ही 13 वर्षीय एक नाबालिग को उसके घर के पास के ही एक युवक ने डरा-धमकाकर 7 वर्ष पहले दुष्कर्म किया। डर से यह बात नाबालिग अपने घरवालों को नहीं बता रही थी। इससे युवक का हौसला दिनोंदिन बढ़ता गया और उससे हैवानियत करता रहा। युवक 7 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

इस दौरान उसने नाबालिग का 7 बार गर्भपात भी कराया। युवक की हैवानियत से तंग आकर अब 20 साल की हो चुकी युवती ने माता-पिता को ये जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने 21 अगस्त की रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

दुकान में घुसे चोर की जब CCTV कैमरे पर पड़ी नजर तो रह गया हक्का-बक्का, फिर की ये हरकत- देखें Video


कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ कॉलेज के समीप बदन सिंह मोहल्ले में रविंद्र कुमार पिता रामलाल २९ वर्ष रहता है। करीब 7 वर्ष पूर्व उसने मोहल्ले की ही 13 वर्षीय नाबालिग को डराया धमकाया तथा उससे दुष्कर्म किया। युवक ने नाबालिग को घर में यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। युवक की धमकी से डरी-सहमी नाबालिग ने यह बात अपने परिजन को नहीं बताया।

इसके बाद से युवक उसका लगातार दैहिक शोषण करता रहा। इस बीच जब नाबालिग गर्भवती हुई तो युवक ने गोली खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। यह सिलसिला 7 साल से चल रहा था। नाबालिग 20 वर्ष की हो चुकी है। इन सात सालों में युवक ने उसका 7 बार गर्भपात कराया।

इसके बाद भी युवक की हैवानियत खत्म नहीं हो रही थीं। इससे तंग आकर युवती ने 21 अगस्त को यह बात अपने माता-पिता को बताई। यह सुनकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद वह पिता के साथ रात में ही थाने पहुंची और युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।


पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
पीडिता के परिजन व पीडिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 34 आईपीसी 4-6 पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया। फिर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 22 अगस्त को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस में 15 दिनों से चल रहा था ये अंदरुनी विवाद, नेता प्रतिपक्ष टीएस ने ऐसे सुलझाया
Updated on:
23 Aug 2018 02:25 pm
Published on:
23 Aug 2018 02:01 pm
Also Read
View All
Jagadguru Rambhadracharya: 22 भाषा में धाराप्रवाह बोल सकता हूं, मेरे जगद्‌गुरुत्व का परीक्षण करा लें, रामभद्राचार्य का विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को चुनौती

Fertilizer Scam Case: 68 लाख का खाद घोटाला करने वाला समिति प्रबंधक गिरफ्तार, पूछताछ में किया ये चौंकाने वाला खुलासा

Water crisis in Chirimiri: भीषण गर्मी में चिरमिरी निगम में पेयजल संकट, एक नल के भरोसे शहर के लोग, महिलाओं की हो रही फजीहत

Girl Murder: प्रेमी-प्रेमिका कर रहे थे बात, अचानक पहुंचे बदमाशों ने शुरु कर दी छेडख़ानी, विरोध पर बेरहमी से पीटा, युवती की मौत

Huge Fertilizers Scam: 68 लाख की 247 मीट्रिक टन खाद गायब, कलेक्टर बोलीं- मैनेजर को निलंबित करो, दर्ज कराओ एफआईआर