26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकान में घुसे चोर की जब CCTV कैमरे पर पड़ी नजर तो रह गया हक्का-बक्का, फिर की ये हरकत- देखें Video

तहसीलदार के बंगले के सामने फल दुकान में चोरी करने घुसा था युवक, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 23 Aug 2018, 12:35 PM IST

cctv

Thief captured in CCTV camera

रामानुजगंज. एक चोर की स्थिति उस समय क्या होगी जब वह चोरी करता सीसीटीवी में कैद हो जाए। ऐसी स्थिति में या तो वह वहां से तत्काल फरार हो जाएगा या सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर अपने साथ ले जाएगा, ताकि वह पकड़ा न जाए। ऐसा ही कुछ बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित फल दुकान में 21 अगस्त की रात घटित हुई।

चोर फल दुकान का शटर खोलकर भीतर घुसा और गल्ला खंगालने लगा। इसी बीच उसकी नजर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी। पहले तो वह हक्का-बक्का रह गया। इसके बाद वह सीसीटीवी कैमरा उखाड़कर अपने साथ ले गया। उसे यह मालूम नहीं था कि उसकी तस्वीर डीवीआर में सेव हो चुकी है। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर उसकी खोजबीन में जुटी है।

मंगलवार की रात 12.57 बजे रामानुजगंज स्थित चांदनी चौक के समीप तहसीलदार बंगले के सामने स्थित शुभम फल दुकान के शटर का ताला तोड़कर अज्ञात लोगों ने बड़े अराम से दुकान के अंदर घुसकर चोरी के वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का गल्ला तोड़ उसमें रखे नगद 5 हजार रुपए, एक मोबाइल, एसबीआई व बैंक ऑफ बड़ौदा का हस्ताक्षर किया हुआ चेक बुक ले गया।

यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह संचालक जब दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि उसका दुकान खुला हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। उसने तत्काल इसकी जानकारी अपने पुत्र को दी। दुकान संचालक संतोष गुप्ता ने थाने में पहुंच इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसी टीवी देखने के बाद मामले में अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


सीसीटीवी कैमरा तोड़ा
चोर ने वारदात को अंजाम देने के बाद जब उसकी नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर अपने साथ ले गया। इसके साथ ही एक कैमरे को तोड़ डाला, लेकिन तब तक सीसीटीवी में उसकी यह करतूत कैद हो चुकी थी।