26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूने मकान में लाखों रुपए की चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 खरीदार भी शामिल, सरगना पहले से जेल में

नेत्र सहायक के गोधनपुर स्थित मकान से चोरों ने पार किए थे लाखों रुपए के गहने व बर्तन, पुलिस को मिली सफलता
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 22 Aug 2018, 8:09 PM IST

Thieves in police custody

Thieves in police custody

अंबिकापुर. क्राइम ब्रांच और गांधीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने 13 जून को गोधनपुर में हुई लाखों की चोरी के आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी के गहने व बर्तन बरामद किया है। आरोपियों में 2 खरीदार भी शामिल हंै।

पुलिस के मुताबिक चोरी का मुख्य सरगना व पाचवां आरोपी पहले से ही जेल में है। उसे प्रोडक्शन रिमांड में लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी से पूछताछ में और भी मामले का खुलासा हो सकता है।


गौरतलब है कि रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र सहायक के पद पर पदस्थ गोधनपुर वार्ड क्रमांक-5 निवासी पंकज कुमार ठाकुर के घर में 4 लाख 60 हजार रुपये की चोरी हुई थी। पंकज अपने परिवार के साथ 9 जून को अपने ससुराल रायगढ़ गया था। चोरों ने 13 जून की रात घर का ताला तोड़ सोने-चांदी के जेवरात सहित पीतल के बर्तन की चोरी की थी।

14 जून की सुबह जब पीडि़त वापस लौटा तो घर में हुई चोरी की जानकारी लगी थी। इसके बाद उसने मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में की थी। मामले में गांधीनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी।

क्राइम ब्रांच की पूछताछ में हुआ खुलासा
इधर 10 दिन पूर्व पुलिस लाइन स्थित प्रधान आरक्षक के घर में हुई चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने नगर के घुटरापारा निवासी अनिल एक्का उर्फ संजय को हिरासत में लिया था।

जब क्राइम ब्रांच ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उससे नेत्र सहायक के घर में 13 जून को हुई चोरी के मामले में जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि उसने मुख्य आरोपी गोधू और इन्दर कबाड़ी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।


दुकान में बेच दिया था बर्तन
अनिल ने सांड़बार निवासी इन्दर कबाड़ी उर्फ इन्दर सोनवानी के कबाड़ की दुकान में पीतल का पूरा बर्तन बेच दिया था। वहीं चोरी के बर्तन को इन्दर कबाड़ी ने 3850 रुपये में सदर रोड स्थित राहुल मेटल स्टोर में बेच दिया था। पुलिस ने चोरी के बर्तन खरीदने के मामले में राहुल मेटल स्टोर के संचालक अंबिकेश प्रसाद गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने चोरी के बर्तन भी बरामद किए हैं।


मुख्य आरोपी पहले से जेल में
पुलिस के अनुसार चोरी के मुख्य आरोपी गोधू उर्फ रुपसाय यादव ने चांदी के जेवरात और सोने की अंगूठी व कंगन को सदर रोड इमलीपारा स्थित हरिनारायण ज्वेलर्स को बेचा था। इधर हरिनारायण ज्वेलर्स दुकान के संचालक गोपाल सोनी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने चोरी के जेवरात खरीदने का गुनाह कबूल किया।

पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के जुर्म में दुकान संचालक गोपाल सोनी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।


3 आरोपियों की है अपराधिक पृष्ठभूमि
9 जून को नेत्र सहायक के सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा हुआ तो पुलिस को पता चला कि चोरी की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी गोधू उर्फ रूपसाय पहले से अन्य मामले में जेल में बंद है। पुलिस पूछताछ के लिए अब प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी गोधू को लेने की तैयारी में है।

वहीं पुलिस ने बताया कि अनिल एक्का धारा 307 के तहत 5 साल की सजा काट कर जेल से छुट चूका है। इसके आलावा इन्दर कबाड़ी भी अपने कबाड़ के दुकान में चोरी का बर्तन व अन्य सामान खरीदा करता है। चोरी का सामान खरीदने के लिए उसने कई अपराधिक तत्व के लोगों को काम पर भी रखा है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग