26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर
Video : बकरीद पार्टी में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष टीएस, गले मिलकर दी मुबारकबाद
Play video

Video : बकरीद पार्टी में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष टीएस, गले मिलकर दी मुबारकबाद

सरगुजा संभाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा, ईदगाह में अता की गई नमाज
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 22 Aug 2018, 5:52 PM IST

अंबिकापुर. कुर्बानी के प्रतीक ईद-उल-अजहा बुधवार को शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सत्तीपारा स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने बकरीद की खास नमाज अता की। इस दौरान उन्होंने मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगी और गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इधर शहर के इंद्रवाटिका भवन में निगम के सभापति शफी अहमद ने बकरीद की पार्टी दी। इसमें नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, महापौर डॉ. अजय तिर्की, उपमहापौर अजय अग्रवाल, पार्षद आलोक दुबे, निगम आयुक्त सूर्यकिरण तिवारी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता, जेपी श्रीवास्तव, शफीक खान समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए। यहां नेता प्रतिपक्ष ने गले मिलकर लोगों को शुभकामनाएं दी।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़