कोरीया

राजकीय सम्मान के साथ कोरिया कुमार पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, भतीजी अंबिका ने दी मुखाग्नि

छत्तीसगढ़ के पहले वित्तमंत्री डॉ रामचंद्र सिंहदेव को नम आंखों से दी गई विदाई, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी, कोरिया पैलेस के बाजू में हुआ अंतिम संस्कार

2 min read
Funeral of Koria Kumar
Funeral of Dr Ramchandra Singhdeo

बैकुंठपुर. छत्तीसगढ़ के पहले वित्तमंत्री व कोरिया कुमार डॉ. रामचंद्र सिंहदेव का पार्थिव शरीर का शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने नम आंखों से कोरिया कुमार को विदाई दी। इस दौरान गृहमंत्री-श्रममंत्री, विधायक सहित संभाग व जिला स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए। मुखाग्नि उनकी भतीजी अंबिका सिंहदेव ने दी।

रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में गुरुवार की देर रात निधन के बाद शुक्रवार की शाम करीब 6.30 बजे पूर्व वित्तमंत्री डॉ. सिंहदेव का पार्थिव शरीर को कोरिया पैलेस लाया गया था। इस दौरान पैलेस में ही शुक्रवार-शनिवार को अंतिम दर्शन करने रखा गया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पैलेस से अंतिम यात्रा निकाली गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व स्थानीय नागरिक शामिल हुए और पैलेस के बाजू में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय बैकुंठपुर-बचरापोंड़ी सड़क मार्ग में बड़ी संख्या में भीड़ लगी थी।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।


भतीजी अंबिका सिंहदेव ने दी मुखाग्रि
अंतिम यात्रा निकालने के बाद चिह्ति स्थल पर पूर्व वित्तमंत्री डॉ. सिंहदेव की भतीजी ने विधि-विधान से पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी और कोरिया कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने राजा नहीं फकीर है, कोरिया की तकदीर है.... कोरिया कुमार अमर रहे... के जमकर नारे लगाए।

गृहमंत्री-श्रममंत्री, विधायक व अधिकारी भी हुए शामिल
पूर्व वित्तमंत्री डॉ सिंहदेव की अंतिम यात्रा में शामिल होने गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, श्रममंत्री भइयालाल राजवाड़े, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरणदास महंत, विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, संभागायुक्त अविनाश चंपावत, आईजी हिमांशु गुप्ता, कलक्टर नरेंद्र दुग्गा, एसपी विवेक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने कोरिया कुमार को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह लगाए बेरिकेट्स
स्थानीय प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा व आवागमन को ध्यान में रखकर जगह-जगह बेरिकेट्स लगाकर सुरक्षा बल तैनात किया गया था। महलपारा से पैलेस जाने वाली सड़क, बिजली कार्यालय के सामने सहित अंतिम-संस्कार स्थल तक बेरिकेट्स लगाए गए थे। वहीं अंतिम-संस्कार के समय बिजली कार्यालय से लेकर करीब 500 मीटर तक सड़क किनारे बाइक व अन्य वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

Published on:
21 Jul 2018 03:42 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Update: रेत का खूनी खेल: भाजपा नेता ने ही भाजपा नेता और उनके भाई को कार में जिंदा जला डाला, शिक्षक समेत 3 गंभीर, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल, दो की हालत गंभीर

Koria School News: एमसीबी के अधिकार क्षेत्र से कोरिया जिले में आएंगे 135 सरकारी-प्राइवेट स्कूल, साढ़े 3 साल का लगा वक्त

Wood smuggling in Koria: आधी रात फॉरेस्ट टीम ने देवगढ़ जंगल में की घेराबंदी, मिला अवैध लकड़ी से भरा उत्तर प्रदेश का ट्रक, तस्कर फरार

Mangalsutra Controversy: छत्तीसगढ़ की सरकारी योजना पर उठे सवाल! कुछ महीनों में ही खराब हुआ मंगलसूत्र, भड़कीं महिलाएं