कोरीया

Gau Satyagrah: कलेक्टर-एसडीएम दफ्तर में 3 घंटे तक रहा कड़ा पहरा, कांग्रेसी गाय लेकर पहुंचे जनपद

Gau Satyagrah: कांग्रेसियों का कहना कि घुमंतू मवेशी किसानों की फसलों को कर रहे हैं चट, यह बनती जा रही है एक बड़ी समस्या, कहा- छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद कर दी है योजना
2 min read
Gau Satyagrah

बैकुंठपुर. Gau Satyagrah: कांग्रेसियों के गौ-सत्याग्रह (Gau Satyagrah) आह्वान के बाद शुक्रवार को प्रशासन अलर्ट मोड़ पर रहा। कलेक्टर और एसडीएम कार्यालय के प्रत्येक गेट को बेरिकेड्स से बंद करा पुलिस बल और अधिकारी तैनात कर दिए गए। करीब 3 घंटे तक कार्यालयों के मुख्य द्वार बंद रखे गए। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेमाबाग में प्रदर्शन करने के बाद रैली निकालकर सांकेतिक रूप से कुछ गाय लेकर जनपद कार्यालय चौक पहुंच गए। फिर गायों को जनपद कार्यालय के सामने छोड़ दिया गया।

फसल चट कर जा रहे है घुमंतू मवेशी

जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता व पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आने के बाद गोवंश बदहाल है। इस विकराल समस्या की तरफ कांग्रेस ने राज्य सरकार का (Gau Satyagrah) अनेकों बार ध्यान आकृष्ट कराया है, लेकिन सरकार लापरवाह बनी हुई है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना को बंद कर घुमंतू गोवंशों को सडक़ पर मरने के लिए छोड़ दिया गया है। इससे गायों की मौत, घुमंतू मवेशियों के कारण सडक़ो में दुर्घटनाएं हो रही है। घुमंतू मवेशी किसानों की फसलों को चट कर जा रहे हैं, जो कि एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है।

गोधन न्याय योजना बंद के निर्णय से हैं परेशान

जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक ने कहा कि एक तरफ किसान खुली चराई से परेशान हैं। वही सडक़ों में दुर्घटनाएं बढ़ गई है। भाजपा सरकार में गाय, भैंस के साथ आम जनता भी सडक़ों पर बे-मौत मर रही है। उन्होंने कहा कि द्वेष की राजनीति के लिए गोठानों और गोधन न्याय योजना (Godhan Nyay Yojana) को बंद करने के निर्णय से किसान परेशान हैं।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, मुख्तार अहमद, वेदांती तिवारी, अशोक जायसवाल, बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, चंद्र प्रकाश राजवाड़े, सुरेंद्र तिवारी, अनिल जायसवाल, आशीष यादव, प्रवीर भट्टाचार्य, अन्नपूर्णा सिंह, आशीष डबरे, साधना जायसवाल, संगीता राजवाड़े, लक्ष्मी सिंह, रकीब बेगम, ललिता सिंह, संजोती मरकाम, विकाश श्रीवास्तव, धीरज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Updated on:
17 Aug 2024 04:55 pm
Published on:
17 Aug 2024 04:55 pm
Also Read
View All
Natural Gas Supply: सिलेंडर युग को बाय-बाय! मनेंद्रगढ़ में पाइप लाइन से घर-घर पहुंच रही घरेलू नैचुरल गैस, पहला बिल देख उपभोक्ता टेंशन में

Koria Murder News: खेत से घर लौटा था देवर, भाभी बोली- तुम्हारे भइया को मैंने मार डाला, दूसरी महिला के साथ मना रहा था रंगरलिया

Koria Stone Pelting: पत्थरबाजी कर टीआई की कार समेत 2 दर्जन लग्जरी गाडिय़ों के शीशे तोड़े, सुबह उठे तो नजारा देखकर सब हैरान

चिरमिरी को मिली बड़ी रेल सौगात, 602 करोड़ रुपए की नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी, जानिए क्या होगा फायदा?

Koria News: जिंदा करने की आस में बेटे और पत्नी के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, आकाशीय बिजली से दोनों की मौत, 5 झुलसे- See Video